न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने 'जीरा राइस',बनाये इस तरह

थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 9:37:48

Recipe : साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने 'जीरा राइस',बनाये इस तरह

राइस हमारे इंडिया में खाए जाने वाला बेहतरीन खाना हैं। अगर यह कहे कि राइस हमारे भारत को एकजुट बनाता है तो कहना गलत नहीं होगा, क्यूंकि राइस हमारे देश के हर प्रदेश में बड़े चाव से खाया जाता हैं। अब ये बनाया सब जगह अलग-अलग तरीके से जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जीरा-राइस के बारे में। थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है। इसे चाहे तो दाल, सब्जी या करी के साथ या सिर्फ अचार के साथ परोसिये। ये हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं। तो आइये जानते हैं जीरा राइस बनाये किस तरह से।

आवश्यक सामग्री :
बासमती चावल - 1 कप
घी या तेल - 2 -3 टेबल चम्मच
हरा धनियां - 2-3 टेबल चम्मच, बारीक कटा हुआ
जीरा - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
नीबू - 1
साबुत मसाले - 1 बड़ी इलाइची, 4 लोंग, 7-8 काली मिर्च और 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि :
* चावल को साफ कीजिये और धोकर 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये। आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये। किसी बर्तन में घी डालकर गर्म कीजिये, घी गर्म होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये (जीरा काला नहीं होना चाहिये), साबुत मसाले, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग और इलाइची भी डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये।

* चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये। अब 2 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और नीबू का रस निचोड़ कर चावलों में डाल दीजिये (नीबू का रस डालने से चावल का कलर और स्वाद अच्छा आता है), अच्छी तरह मिला दीजिये, चावलों को धींमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद चावलों को खोलिये और चैक कीजिये, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये।

* चावलों को वापस ढककर फिर से 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, खोलिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पूरी तरह से नहीं पके हैं, अभी चावल में पानी दिख रहा है, चावलों को चला दीजिये और ढककर फिर से 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चावल चैक कीजिये चावल में पानी खतम हो गया हैं, चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावल बन चुके हैं।

* गैस बन्द कर दीजिये। चावल को ढककर 10-15 मिनिट उसी बर्तन में रहने दीजिये। 15 मिनिट बाद खिले खिले जीरा राइस तैयार हैं, जीरा राइस के ऊपर हरे धनिये डालकर गार्निस कर दीजिये, परोसिये और खाइये।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?