Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन का ढोकला हल्का और खाने में स्वादिष्ट

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, तो आइये जानतें है इसे फटाफट कैसे बनाया जा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jul 2017 7:17:47

बेसन का ढोकला हल्का और खाने में स्वादिष्ट

बेसन का ढोकला हर कोई पसंद करता है। ढोकले तो किसी के भी बन सकते है। और बेसन से बनी कोई भी चीज़ सभी को बहुत पसंद होती है, बेसन के ढोकले बनाने मे तेल भी कम लगता है। तो आइये जानते है बेसन के ढोकले बनाने की विधि के बारे मे...

सामग्री:

बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
नीबू का रस - 1 टेबल स्पून (2 नीबू)
ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तेल - 1 टेबल स्पून
राई - आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करके लम्बाई में काट लीजिये)
नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
चीनी - 1 छोटी चम्मच
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि:

एक बर्तन में बेसन को छान लें और फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल बनाएं। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां ना रहें, साथ ही इसमें हल्दी भी डाल कर मिला दें और इस घोल को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि ये फूल कर सैट हो जाए।

जिस बर्तन में ढोकला बनाना हो उसमें 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम होने के लिए रख दें और उसमें एक स्टैंड भी रख दें जिसपर ढोकले वाली थाली रखेंगे। जिस थाली में मिश्रण डालना है उसे तेल लगा कर चिकना कर लें। अब ढोकला मिश्रण में नींबू का रस, मिर्ची पेस्ट, अदरक पेस्ट और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें, इसमें ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिलाएं और जैसे ही मिश्रण फूलने लगे इसे तुरंत तेल लगी थाली में डाल कर गरम हो रहे पानी वाले बर्तन में रखे स्टैंड पर रख दें।

अब पानी वाले बर्तन को उपर से ढक दें। लगभग 20 मिनट में मीडियम आंच पर ढोकला बन कर तैयार हो जाएगा। ढोकला बन गया है या नहीं ये देखने के लिए इसमें चाकू डाल कर देखें, अगर बैटर चाकू पर नहीं चिपकता तो ढोकला तैयार है। इसे पानी वाले बर्तन से निकाल लें।

थाली ठंडी होने पर ढोकला के चारों तरफ चाकू घुमा कर इसे थाली से अलग करें और किसी दूसरी प्लेट में निकाल लें। अब इसे अपनी पसंद के टुकडों में काट लें।

कढा़ई में तेल गरम करके उसमें राई को डाल कर तड़का ले, फिर हरी मिर्च डाल कर थोडा़ सा तल लें, अब इसमें आधा कप (100 ग्राम) पानी डाल कर चीनी और नमक मिला लें और उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसमें नींबू का रस मिला कर ढोकले पर सारी तरफ डाल दें। गर्मा-गर्म ढोकला को हरी धनिया या कद्दूकस किया नारियल डाल कर सजाएं और परोसें।

बाज़ार में मिलने वाले ढोकला में टार्टरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी चाहें तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, इतना ढोकला बनाने के लिए 2 काबुली चने जितना टुकडा़ लेकर पानी में मिलाकर ढोकला मिश्रण में मिलाएं और उपर बताई विधि के अनुसार ही बना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology