Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : इस दीवाली घर पर बनाई रस मलाई से करें मेहमानों का स्वागत

रसमलाई बहुत ही स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है। आप इसे अक्सर बाज़ार से लाकर खाते होंगे, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 14 Oct 2017 3:41:04

Recipe : इस दीवाली घर पर बनाई रस मलाई से करें मेहमानों का स्वागत

रसमलाई बहुत ही स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है। आप इसे अक्सर बाज़ार से लाकर खाते होंगे, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। बनाने में यह जितनी मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं। इस बार दिवाली के त्यौहार पर अगर आपका रसमलाई खाने का मन हो तो इसे घर पर ही बना कर देखें। तो आइये आज रसमलाई बनाएं...

आवश्यक सामग्री:

छैना - 250 ग्राम
चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
दूध - 1 लीटर
केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
काजू - 15-16 (छोटा-छोटा काट लें)
चिरौंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लें)
छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर कूट लें)

विधि :

* सबसे पहले छैना यानि पनीर बनाकर उसे किसी थाली में रखिये और हाथ से मसल-मसल कर चिकने व नरम आटे जैसा कर बना लीजिये। उसके बाद छैना से थोड़ा-थोड़ा छैना लेकर उसे गोल और फिर चपटा करके प्लेट में रखते जाइये। सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये।

* अब एक बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी डालकर तेज गैस पर उबालिये और जब चीनी, पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो छैना के सारे गोले इसमें डाल कर 18-20 मिनट तक पका लीजिये (ध्यान रखें कि पानी में लगातार उबाल आता रहे और गैस भी तेज ही रहे)।

* कुछ देर बाद जब छैने के गोले उबल-उबल कर दुगने आकार के हो जाएं तो गैस बंद कर दीजिये और इन्हें चाशनी सहित ठंडा कर लीजिये। रसमलाई के गोले तैयार हैं।

* एक भगोने में दूध भरकर उसे उबाल लीजिये और उबाल आने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये। उसके बाद दूध में केसर के टुकड़े व मेवे (मेवा जो भी आप खाना पसंद करे) डाल दीजिये और जब दूध पक-पक कर अपनी मात्रा से आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब रह जाए तो गैस बंद करके इसमें चीनी व इलाइची मिला दीजिये। रसमलाई के लिये दूध तैयार है।

* अब रसमलाई के गोलों को चाशनी से निकाल कर रसमलाई के दूध में डाल कर थोड़ा सा मिला दीजिये।

* रसमालाई तैयार है। अब इसे किसी प्याले में निकाल कर कतरे हुए पिस्ते, चिरौंजी व काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा करने के बाद छोटी-छोटी बाउल्स में परोस कर खाइये।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology