न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समर वेकेशन में बच्चों के लिए बनाये ये हेल्दी स्नैक्स #Recipe

कुछ ऐसे स्नैक्स जिसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और बच्चो को पोषण युक्त आहार भी मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 May 2018 8:27:27

समर वेकेशन में बच्चों के लिए बनाये ये हेल्दी स्नैक्स #Recipe

समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं और घरों के बाहर तक बच्चों के हसने-खेलने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। अब समर वेकेशन के इन दिनों में बच्चों का दिल खुश करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है रोज नई-नई डिश बनाना और उन्हें खिलाना। लेकिन परेशानी का कारण बनता है कि क्या बनाया जाए जो बच्चों को पसंद भी आये और उनके पोषण की भी भरपाई कर दे। इसलिए अज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे स्नैक्स जिसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और बच्चो को पोषण युक्त आहार भी मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* पनीर रोटी रोल्स

जब नाम ही इतना मज़ेदार है तो सोचिए खाने में बच्चों को ये कितना पसंद आएगा। क्यों न बच्चों के लिए आज इसी को बनाया जाए। इसे बनाने के लिए रोटी सेक लें। अब पनीर के पीस तलकर उसमें सौस और प्याज मिक्स करके रोटी में रखें और इन्हें रोल कर दें। ये टेस्टी पनीर रोटी रोल्स बच्चों को जरूर पंसद आएंगे।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* सोया टिक्की

आलू और साबूदाने की टिक्की के अलावा अब आप बच्चों को सोया टिक्की भी पैक करके दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए सोयाबीन का चूरा, उबले हुए आलू, अलसी के बीज, मटर के दाने, नमक और हरी मिर्च को मिला लें। इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और छोटी-छोटी गोल टिक्की बनाकर डीप फ्राई करें। इन प्रोटीन से भरी टिक्कियों को कैचअप या धनिए की चटनी के साथ बना कर दें।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* मिक्स वेज सैंडविच

देखा गया है कि अक्सर बच्चे दूध, सब्जी और फल खाने से बचते हैं, लेकिन अब आप उन्हें इसका सैंडविच बनाकर भी दे सकते हैं। बोरिंग सैंडविच को नया स्वाद देने के लिए सब्जियों का तड़का डालना जरूरी है। इन्हें पौष्टिक तत्वों और विटामिन से भरने के लिए तीन लेयर में बनाना महत्वपूर्ण है। इसलिए सबसे पहली लेयर पर मक्खन लगाकर टमाटर रखें, दूसरी ब्रेड की लेयर पर पुदीने की चटनी लगाएं और ऊपर से खीरा काटकर रखें। तीसरी और आखिरी लेयर पर कैचअप लगाकर सैंडविच तैयार करें। याद रहे आपको कैचअप वाली ब्रेड को खीरे की लेयर की तरफ रखना है।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* मिनी बर्गर

देखते ही मुंह में पानी ला देने वाले बर्गर को कोई भी खाने से मना नहीं करता। इसे बनाने के लिए छोटे बन को बीच में से काट लें। अब एक तरफ कैचअप और दूसरी तरफ पुदीने की चटनी लगाएं। बीच में टमाटर, प्याज़ और पनीर का पीस रखकर पैक करें। अगर आप मस्टर्ड सॉस भी लगाना चाहते हैं, तो वह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* फ्रूट कबाब स्टिक

एक स्टिक पर अनन्नास, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, किवी या अंगूर के पीस पिरोकर बच्चों के ब्रेकफास्ट में सर्व कर दें।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* मिनी वेजिटेबल इडली

दाल की इडली को बनाने के लिए मिश्रण में मसाले और सब्जी जैसे गाजर, मटर, प्याज़ और टमाटर काटकर डालें। कुछ देर के लिए भाप में रखकर छोड़ दें। आप इसके साथ पुदीने की चटनी और कैचअप भी दे सकते हैं। देखिए, आपके बच्चे पौषक तत्वों से भरी इडली कैसे चटकारे लेकर खाते हैं।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* बनाना चिप्स

कहते हैं कि दिन में पांच बार खाना खाना चाहिए, जिसमें की दो बार स्नैक्स लेने चाहिए। क्यों न इनमें से एक टाइम मिनरल्स और ऊर्जा से भरे स्नैक्स को दिया जाए। केले के चिप्स इसके लिए बेहतर ऑप्शन है।

healthy snacks for kids,summer recipe,easy to make snacks

* न्यूट्रीपोहा

यह रेसिपी कुछ अलग और पौष्टिक है, जो कि बच्चों के लंच बॉक्स में कमाल कर देगी। बिना इसे खाए तो बच्चे रह ही नहीं सकते। इसे बनाने के लिए पनीर, सोया नगेट्स, गाजर, मटर, बादाम, पिस्ता और ब्रेड, नमक को मिलकार छोटे-छोटे हार्ट या चकोर शेप में काट लें। कढ़ाही में थोड़ा-सा तेल गर्म करके इन्हें फ्राई कर लें। भुन जाने के बाद इनके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर दें। प्रोटीन और विटामिन से भरा यह स्नैक हर उम्र के लिए काफी लाभकारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?