न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली स्पेशल : मेहमानों का स्वागत करें, 'गुलाब फ्लेवर फालूदा' से #Recipe

जिसका बेहतरीन स्वाद आपकी मेहमान नवाजी में इजाफा करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 6:56:20

दिवाली स्पेशल : मेहमानों का स्वागत करें, 'गुलाब फ्लेवर फालूदा' से #Recipe

दिवाली का त्योहार आने वाला हैं और सभी को यह चिंता सताने लगती है कि मेहमानों के लिए क्या बनाया जाए जिससे उनके स्वागत में कोई कमी ना हो। तो ऐसे में आप गुलाब फ्लेवर फालूदा' की मदद ले सकती हैं, जिसका बेहतरीन स्वाद आपकी मेहमान नवाजी में इजाफा करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए गुलाब फ्लेवर फालूदा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* आवश्यक सामग्री :
- सब्जा के बीज 2 छोटे चम्मच
- दूध डेढ़ कप
- चीनी 2 बड़ा चम्मच
- फालूदा सेव एक तिहाई कप
- गुलाब का शरबत 2 बड़ा चम्मच
- आइसक्रीम 2 स्कूप
- पिस्ता के कतरन
- गुलाब की पंखुड़ियां
- पानी 2 कप

hunger struck,diwali special,recipe gulab flavor faluda,recipe,faluda recipe

* बनाने की विधि :

- सब्जा के दाने को पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें।
- जब तक सब्जा के दाने गल रहे हैं तब तक एक कड़ाही में दूध और चीनी डालकर तेज आंच में उबालने के लिए रखें।
- इसे 8-10 मिनट तक उबालें और बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब दूध अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के फ्रिज में रख दें।
- सब्जा के दाने को छन्नी से छानकर अलग कर लें।
* फालूदा सेव पकाने की विधि :
- एक पतीले में पानी डालकर उबालने के लिए मीडियम आंच में रखें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो सेव डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद सेव को बड़ी छन्नी से निकाले और ठंडा पानी डालते जाएं। (आप चाहें तो सेव को ठंडे पानी में भी डाल सकते हैं।)
- जब सेव ठंडी हो जाए तो छोटे टुकड़ों में काट लें।
* ऐसे बनाएं फालूदा :
- दो गिलासों में बराबर मात्रा में सब्जा के दाने डालें।
- इसके बाद फालूदा सेव डालें।
- अब दोनों गिलासों में एक-एक चम्मच गुलाब का शरबत डालें।
- इसके बाद दूध डालें। दूध डालने के बाद आप पाएंगे कि सब्जा के दाने गिलास की ऊपरी भाग में आ जाएंगे।
- इसके बाद आइसक्रीम डालें।
- आखिर में दोनों गिलासों में गुलाब की पंखुड़ियां और पिस्ता डालें।
- तैयार फालूदा का लुत्फ लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका