न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली स्पेशल : बनाना चाहते है हलवाई जैसी 'रसमलाई', जानें इसका तरीका #Recipe

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 4:06:08

दिवाली स्पेशल : बनाना चाहते है हलवाई जैसी 'रसमलाई', जानें इसका तरीका #Recipe

अक्सर देखा गया है कि दिवाली के त्योहार पर महिलाऐं घर पर ऐसी मिठाइयाँ बनाने की कोशिश करती हैं जिन्हें हम बाजार से लेकर आते हैं क्योंकि इनका स्वाद जबरदस्त होता हैं। इसमें से एक मिठाई है 'रसमलाई' जो स्वाद में बहुत बेहतरीन होती हैं। इसलिए अज हम आपके लिए हलवाई जैसी 'रसमलाई' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर ही इसे बनाकर स्वाद के मजे ले सकते हैं। तो आइये जानते है 'रसमलाई' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

* छेना फाड़ने के लिए
- 1।5 लीटर गाय का दूध
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- सूती कपड़ा
- पानी

* रबड़ी बनाने के लिए

- 1 लीटर दूध
- 2-3 टेबलस्पून चीनी/शक्कर
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा पिस्ता
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/2 टीस्पून केसर दूध में भिगोए हुए
- 1 टेबलस्पून केवड़ा जल

* चाशनी बनाने के लिए
- कूकर
- 2 कप पानी
- 100 ग्राम चीनी

diwali special,recipe rasmalai,recipe,sweet recipe,sweet

* बनाने की विधि :

* छेना फाड़ने के लिए

- मीडियम आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करें।
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं और कड़छी से चलाते जाएं।
- जब दूध फट जाए। तो आंच बंद करके छेने को कपड़े से छानकर पोटली बना लें। दबाते हुए गर्म पानी निचोड़कर निकाल दें।
- फिर पोटली को साफ पानी में डालकर छेने को हल्के हाथों से धो लें। ऐसा करने इसमें से नींबू की खटास निकल जाएगी।
- इसकी पोटली बनाते हुए पानी निचोड़ दें। इसे लटकाकर रखें ताकि छेने से बचा पानी निथर जाए।
* रबड़ी या रस बनाने के लिए
- अब एक दूसरे बर्तन में लीटर दूध गर्म होने के लिए रखें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें 2-3 चम्मच चीनी डालें।
- फिर इसमें पिस्ता के कतरन मिला लें।
- जब दूध में अच्छी तरह उबाल आ जाए तो इसमें केसर डालकर मिला लें।
- फिर इसमें केवड़ा जल डालें, 1-2 मिनट पकाकर रबड़ी या रस को ठंडा होने के लिए रख दें।
- दूध की रबड़ी को हमने 30 मिनट तक पकाया है।
* चाशनी बनाने के लिए
- कूकर में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
- अब पोटली से छेना निकाल लें और इसे अच्छी तरह से मसलते हुए मुलायम बना लें।
- छेने को कम से कम 8-10 मिनट तक परात में रखकर मसलना है।
- छेने से एक छोटा टुकड़ा लें और पहले गोल लोई बनाएं फिर हथेलियों से हल्का चिपटा कर लें। मतलब रसमलाई का शेप दे दें।
- इसी तरीके से बाकी छेने से लोइयां बना लें।
- चाशनी में उबाल आने पर इसमें छेने की लोइयां डालकर कूकर का ढक्कन ऊपर से रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि ढक्कन बंद नहीं करना है।
- 7-8 मिनट तक छेने की बॉल उबालने के बाद आंच बंद कर दें।
- अब इन लोइयों को कड़छी ले निकालें और हल्का सा दबाकर इनका रस निकालते जाएं और रबड़ी में डालते जाएं।
- आधे घंटे के बाद लजीज रसमलाई खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका