Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दही के कबाब देंगे बेहतरीन स्वाद का जायका, जानें बनाने का तरीका #Recipe

दही के कबाब नाश्ते के समय के लिए ये एक बढिया स्‍नैक्‍स हैं। तो आइये जानिय दही के कबाब बनाने की विधि के बारे में और जल्द ही इसे ट्राई करिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 3:03:31

दही के कबाब देंगे बेहतरीन स्वाद का जायका, जानें बनाने का तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए दही कबाब रेसिपी ( Dahi Kabab Recipe ) लेकर आये हैं। दही कबाब हंग कर्ड (Hung Curd) से बनते हैं और खाने में बहुत टेस्‍टी होते हैं। दही के कबाब नाश्ते के समय के लिए ये एक बढिया स्‍नैक्‍स हैं। तो आइये जानिय दही के कबाब बनाने की विधि के बारे में और जल्द ही इसे ट्राई करिए।

आवश्यक सामग्री

- पानी निकला दही 1 कप
- भुना हुआ बेसन 2-3 बड़े चम्मच
- कार्न फ्लोर 3 बड़े चम्मच
- तेल/घी 2 बड़े चम्मच
- हरी धनिया 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
- हरी मिर्च 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर 1/5 छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार

दही के कबाब बनाने की विधि

- दही कबाब रेसिपी के लिए हम सबसे पहले हमें पानी निकला दही बनाना होगा।इसके लिए 500 ग्राम ताजा दही लें और उसे सूती कपड़े में बांध कर पोटली नुमा बना लें। पोटली को थोड़ा ऊंचाई पर लटका दें और उसके नीचे एक बाउल रख दें। 4-5 घंटे में दही से पानी निचुड कर बाउल में जमा हो जाएगा और कपड़े में बचेगा पानी निकला दही ।
- अब कबाब बनाने की बारी है। इसके लिए एक बड़े बाउल में हंग कर्ड को रखें और उसमें भुना बेसन मिला दें। साथ ही बाउल में हरी धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, अदरक पेस्ट और नमक डाल दें। अब सारी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें।

- अब कॉर्न फ्लोर को एक बडी प्लेट में निकाल लें। इसके बाद थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर हाथों में लगाएं और कबाब बनाने भर का बेसन का मिश्रण हाथ में लें और उसे गोल कर लें। इसके बाद गोले को हथेलियों से दबा कर चपटा कर लें और उसके दोनों ओर कॉर्न फ्लोर अच्छी तरह से लगा लें।

- सारे कबाब इस तरह तैयार करने के बाद नॉन स्टिक तवा गरम करें। तवा गरम होने पर उसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने पर कबाब को तवे पर रखें और धीमी आंच में हल्का भूरा होने तक सेंक लें। एक ओर का कबाब सिंकने के बाद उसे पलट दें और दूसरी ओर से भी इसी तरह सेंक लें।

- अब आपकी दही के कबाब बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपके स्‍वादिष्‍ट आपके दही कबाब तैयार हैं। कबाब को हरी धनिया की चटनी और टोमैटो सॉस के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology