न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्बोहाइड्रेट, रेशे, विटामिन C एवम् विटामिन B6 से भरपूर 'कच्चे केले की टिक्की' #Recipe

आप इन टिक्की को बहुत कम चिकनाई लगाकर तवे पर सेक सकते हैं. इन स्वादिष्ट टिक्की को आप फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसें तो यह और भी स्वादिष्ट लगती हैं.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 4:12:58

कार्बोहाइड्रेट, रेशे, विटामिन C एवम् विटामिन B6 से भरपूर 'कच्चे केले की टिक्की' #Recipe

कच्चे केले में कार्बोहाइड्रेट, रेशे, विटामिन सी एवम् विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। केले में पोटैशियम भी बहुतायत में पाया जाता है। कच्चे केले में पके केले के मुक़ाबले में बहुत कम शर्करा होती है। केले आमतौर पर सभी व्रतों में खाए जाते हैं। कच्चे केले से बने यह फलाहारी टिक्की स्वाद में तो लाजवाब हैं ही सेहत के लिए भी सही हैं। आप इन टिक्की को बहुत कम चिकनाई लगाकर तवे पर सेक सकते हैं। इन स्वादिष्ट टिक्की को आप फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसें तो यह और भी स्वादिष्ट लगती हैं।

सामग्री (16 टिक्की के लिए)

कच्चे केले 5-6 मध्यम
हरी मिर्च 4
सेंधा नमक 1¼ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार
कटा हरा धनिया 2-3 बड़ा चम्मच
घी/ तेल सेकने/तलने के लिए

बनाने की विधि :

* कच्चे केले को धोकर इसे बीच से दो टुकड़ों में काट लें। केले को गलने तक उबालें। मैने केले को प्रेशर कुकर में एक सीटी लेकर उबाला है।

* उबले केले को थोड़ा ठंडा होने दें।

* हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर काट लें।

* उबले हुए केले को छील लें। अब इसे अच्छे से मसल लें।

* एक कटोरे में मसले हुए केले, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, और नमक लें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।

* अब इस मिश्रण को 16 बराबर हिस्सों में बाट लें और फिर इसको टिक्की के जैसे आकार दे लें।

* इन केले की टिक्की को आप 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ऐसा करने से सेकते समय टिक्की फटती नही हैं।

* आप इन टिक्की को सेक सकते हैं या फिर तल भी सकते हैं। टिक्की को सेकने के लिए एक तवा गरम करें। तवे में ज़रा सा घी लगाकर टली को चिकना करें अब टिक्की को दोनों तरफ से लाल होने तक सेक लें।

* एक पैन में घी/ तेल गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें केले की टिक्की को गरम घी में मध्यम से तेज आँच पर लाल होने तक तल लें। मैने टिक्की को काफ़ी कम घी में तला है जिसे कि शैलो फ्राइयिंग कहते हैं लेकिन आप इन्हे डीप फ्राइ यानि की तल भी सकते हैं।

* तली हुई केले की टिक्की को किचन पेपर पर निकाल लें।

* स्वादिष्ट और केले की टिक्की अब तैयार हैं परोसने के लिए। आप इन स्वादिष्ट टिक्की को व्रत की चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। आप टिक्की और चटनी के साथ अदरक की चाय या फिर दही की लस्सी भी सर्व कर सकते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह