न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू के कोफ्ते की सब्जी

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं

Posts by : Pranjal | Updated on: Mon, 17 Apr 2017 1:56:31

आलू के कोफ्ते की सब्जी

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। अक्सर हम आलू की एक ही तरहे से तैयार सब्जी से ऊब जाते है। तो आलू की सब्जी को एक अलग तरिके से बना कर हम अपने मुँह का स्वाद और भी बड़ा सकते है।

आवयश्क सामग्री
1. आलू 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
2. अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
3. नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
4. हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
5. काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
6. किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
7. तेल - कोफ्ते तलने के लिये

तरी के लिए -

1. टमाटर - 4- मीडियम आकार के
2.हरी मिर्च - 1-2
3. अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
4.मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
5. तेल - 2 -3 टेबल स्पून
6. जीरा - आधा छोटी चम्मच
7. हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
8. धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
9. लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
10, गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
11. नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
12. हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ

विधि -

1. आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये। छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये। कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

2. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करे फिर मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा करे। उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये।

3. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये। अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये। इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है।

तरी तैयार करे -

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये।

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। गरम तेल में जीरा डाल दीजिये। जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये। इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।

इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये। सब्जी की तरी तैयार है।

खाना खाते समय गरम तरी में कोफ्ते डाल कर हरा धनियां डाल कर सजाएं। गरमा गरम कोफ्ते की सब्जी परांठे, चपाती और नान या चावल के साथ परोसिये और खाये।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह