न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदबूदार जूते बनते है झुंझलाहट और शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

साथ ही यह बदबूदार जूते आपमें झुंझलाहट और शर्मिंदगी का कारण बनते हैं तो घबराइए नहीं। हम आपको बतायेगे जूतों की बदबू से अपने घर को बचाने के उपाय -

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 21 Dec 2019 10:08:20

बदबूदार जूते बनते है  झुंझलाहट और शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

पैरों से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है या फिर जो लोग बहुत गंदे से रहते हैं, उनके जूते से भी बदबू आना शुरू हो जाती है। अगर जूते गंदे हैं तो गंदगी के पैर में चिपकने की आशंका भी बढ़ जाती है। जूतों की बदबू से सुन्दर और सजे हुए घर में भी रहना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी जूतों की बदबू से परेशान है और बदबू के कारण लोग आपके पास बैठने से कतराते हैं। साथ ही यह बदबूदार जूते आपमें झुंझलाहट और शर्मिंदगी का कारण बनते हैं तो घबराइए नहीं। हम आपको बतायेगे जूतों की बदबू से अपने घर को बचाने के उपाय -

smell of shoes,tips to remove smell of  shoes,household tips. home decor,shoe smell

रोज साफ मोजे पहनें

जूतों की बदबू को दूर करने के लिए आपको मोजों की सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए हर रोज अपने मोजे को धोएं और हमेशा ऐसे मोजे का इस्तेमाल करें जो पैरों में होने वाले पसीने को सोख लें। कपड़े के जूतों का प्रयोग करते समय उन्हें समय-समय पर धोना जरूरी होता है।

जूतों को हीटर के नज़दीक या धूप में रखकर सुखाएं

जूते की लेस को निकाल दें और इनकी टंग को बाहर निकालकर (अन्दर की ओर मौजूद सोल या कपड़ा) ऊपर कर दें ताकि जूते जल्दी सूख सकें। इन्हें सूखा रखने पर इनमें बदबू पैदा करने वाली बैक्टीरिया की वृद्धि में रोकथाम होती है।

smell of shoes,tips to remove smell of  shoes,household tips. home decor,shoe smell

जूते बदल-बदलकर पहनें

हर रोज एक ही जूता पहनने से परहेज करें। दो जोड़े जूते रखें और उन्हें बदल-बदलकर पहनें। इससे जूतों के भीतर मौजूद आपके पसीने की नमी को सूखने का समय मिल सकेगा और इससे बदबू पैदा नहीं होगी।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

जूतों की बदबू को दूर करने में बेकिंग सोडा भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बदबू वाले जूतों को बेकिंग सोडा और पानी के घोल में भिगोना होता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें अपने जूतों को डालकर 20 मिनट डालकर धोये। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप जूतों पर थोडा सा बेकिंग पाउडर डाले और रात भर के लिए जूतों को रखने के बाद सुबह किसी साफ कपड़े से साफ कर लें।

फेब्रिक सॉफ़्नर या कंडीशनर शीट का इस्तेमाल करें

एक या दो फेब्रिक सॉफ़्नर या कंडीशनर शीट (जिन्हें आप ड्रायर में उपयोग करते हैं) को अपने हाथों में दबाकर बॉल बना लें और जूतों को इस्तेमाल करने के बाद इस बॉल को उनमें रख दें। इससे जूतों से अच्छी खुशबु आएगी और यह जूतों के भीतर की नमी भी सोख लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह