Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टेलीविजन स्क्रीन को साफ़ करें जरा संभलकर, जानें इसके आसान तरीके

आज हम आपको टीवी स्क्रीन को साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं−

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 6:30:29

टेलीविजन स्क्रीन को साफ़ करें जरा संभलकर, जानें इसके आसान तरीके

प्लाज्मा और एलसीडी फ्लैट स्क्रीन टीवी को पुराने कांच वाली टीवी स्क्रीन की तुलना में अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है जबकि पुराने कांच वाली टीवी स्क्रीन को ग्लास क्लीनर और एक कागज तौलिया से साफ किया जा सकता है । टीवी के सामने बैठकर हम सभी अपने फेवरिट सीरियल व मूवी आदि देखते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि आप टीवी खोले और आपको स्क्रीन गंदी नजर आए या फिर स्क्रीन के उपर उंगलियों के निशान हों तो यकीनन आपको स्क्रीन पर उतनी क्लीयरिटी नजर नहीं आएगी और फिर अपना फेवरिट सीरियल देखने का भी वह मजा नहीं आएगा, जो वास्तव में आना चाहिए।टीवी स्क्रीन बड़ा ही नाजुक होता है, ऐसे में इसकी साफ-सफाई के दौरान विशेष सावधानी की जरुरत होती है। यदि आप थोड़ी-सी भी गलती करते हैं, तो स्क्रीन में स्क्रैच आ सकते हैं और साफ करने के दौरान पानी भी थोडा-बहुत अन्दर घुस सकता है। तो चलिए आज हम आपको टीवी स्क्रीन को साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं−
ways to clean the television screen,tips to clean tv screen,tv screen,cleaning tv screen,cleaning tips of television,household tips,home decor tips माइक्रोफाइबर कपडे से सफाई

ये उस तरह का कपडा है जो आप चश्मा साफ करने के लिए उपयोग करते हैं I ये एलसीडी स्क्रीन के लिए सबसे अच्छे होते हैं, क्यों कि ये निशान नहीं छोड़ते हैं I कैसी भी गंदगी या जमी हुई मैल को साफ़ करने के लिए हल्के हाथ से माइक्रोफाइबर कपडे का प्रयोग करें।अगर गंदिगी या जमी हुई मैल तुरंत साफ नहीं होती तो स्क्रीन को अधिक ताक़त से न दबाएँ । बस नीचे लिखी अगली विधि पर जायें ।सफाई के कपड़े के रूप में कागज के बने तौलिए, टॉयलेट पेपर, या पुराने शर्ट का प्रयोग न करें । ये सामग्रियां माइक्रोफाइबर कपडे कि तुलना मैं अधिक घर्षण उत्पन्न करती हैं और स्क्रीन पर खरोंच और अवशेष छोड़ सकते हैं।

ट्यूब टेलीविजन की सफाई


इस तरह से टीवी पुराने समय में काफी चलन में थे, लेकिन आज भी लोग इनका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास ट्यूब टेलीविजन है तो आप इसे बेहद आसानी से साफ कर सकते हैं। यह बिल्कुल उसी तरह साफ किया जाता है, जिस तरह आप अपने घर का शीशा क्लीन करते हैं। इसके लिए आप माइक्रोफाइबर क्लीनिंग क्लॉथ को हल्का गीला करके उससे टीवी स्क्रीन को साफ करें या फिर आप विंडो क्लीनिंग स्प्रे की मदद से भी भी ट्यूब टीवी को क्लीन कर सकते हैं। ways to clean the television screen,tips to clean tv screen,tv screen,cleaning tv screen,cleaning tips of television,household tips,home decor tips सिरके और पानी के घोल से सफाई

सिरका एक प्राकृतिक डिटर्जेंट है और सफाई के लिए बने अन्य पदार्थों कि तुलना में प्राकृतिक, सुरक्षित तथा कम मिलावटी होता है I सिरके को सीधे स्क्रीन पर न डालें और न ही सस्प्रे करें I यह प्रक्रिया स्क्रीन को स्थायी रूप से नुकसान पहुँचा सकती है ।अगर आप एलसीडी स्क्रीन की सफाई के लिए उपयोगी धोल खरीदना चाहते हैं, तो वे कंप्यूटर स्टोर में खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं।सफाई के लिए ऐसे घोल का प्रयोग न करें जिसमें अमोनिया, एथिल अल्कोहल, एसीटोन या एथिल क्लोराइड होते हैं । इन रसायनों के बहुत ज्यादा प्रयोग से टीवी स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है।

छोटी−छोटी बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि आपका टीवी हमेशा चमकता रहे तो आप सप्ताह में कम से कम एक बार टीवी स्क्रीन को माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से साफ करें।कभी भी टीवी स्क्रीन पर सीधे कुछ भी स्प्रे न करें, भले ही वह ट्यूब टीवी क्यों न हो। जरूरत से ज्यादा स्प्रे आपके टीवी के कैबिनेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं, यहां तक कि टीवी सेट को डैमेज कर सकते हैं। अपनी टीवी स्क्रीन पर ऐसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल न करें, जिसमें अमोनिया, एल्कोहॉल व एसीटोन का इस्तेमाल किया गया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology