Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 चीजों से करें फ्लोर की सफाई, चमकती हुई नजर आएगी आपको जमीन

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से फ्लोर की सफाई की जाए तो आपको जमीन बिल्कुल नई जैसी चमकती हुई नजर आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 5:48:08

इन 7 चीजों से करें फ्लोर की सफाई, चमकती हुई नजर आएगी आपको जमीन

घर में रोज झाड़ू-पोचा किया जाता हैं ताकि आँगन पर जमी धुल-मिटटी और गंदगी साफ़ हो। लेकिन देखा जाता हैं की इस सफाई में वह चमक नहीं मिलती हैं जिसकी आप चाह रखते हैं। वीकेंड के दिनों में लोग घर की एक्स्ट्रा सफाई करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से फ्लोर की सफाई की जाए तो आपको जमीन बिल्कुल नई जैसी चमकती हुई नजर आएगी।

ऑलिव ऑइल

आप सोच रहे होंगे कि तेल आपके फर्श को और अधिक तैलीय बनाएगा। परन्तु पोंछा लगाने के बाद आप स्वयं फर्क महसूस करेंगे। यदि आपका फ्लोर वुडन है तो ओलिव ऑइल और विनेगर के मिश्रण से फर्श साफ़ करें। यह आपके फर्श को नए जैसा चमका देगा तथा लकड़ी की नमी को भी बनाए रखेगा।
home tips,home remedies,household tips,floor cleaning tips सिरका

प्राकृतिक रूप से ज़मीन को फर्श को साफ़ करने का एक तरीका यह भी है। आधा कप सफ़ेद विनेगर लें तथा इसे एक बाल्टी पानी में मिलाएं। इस घोल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप इसमें नीबू का रस भी मिला सकते हैं। इस घोल से फर्श साफ़ करें।

बर्तन धोने का साबुन

यह सच है कि यह पूर्ण रूप से होम मेड तरीका नहीं है। परन्तु तेज़ फिनाइल से हलके डिश सोप कभी भी बेहतर होते हैं। इसका एक अन्य लाभ यह है कि यह सभी प्रकार के फर्श को साफ़ करने के काम आता है। लिक्विड डिश सोप, गरम पानी, नीबू का रस तथा विनेगर को मिलकर मिश्रण बनाये तथा इस मिश्रण से फर्श साफ़ करें।

चाय

वुडन फ्लोर के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है। चाय को उबालें तथा उसे ठंडा होने दें। अब एक नरम कपड़ा लें तथा उसे इस चाय में डुबायें। अतिरिक्त चाय को निचोड़ दें। अब फर्श पर जमी हुई गंदगी और धूल को इस कपड़े से पोंछ दें। home tips,home remedies,household tips,floor cleaning tips बेकिंग सोडा

चिकने दागों और खरोंच के निशानों से ज़मीन गंदी दिखती है। इन धब्बों को निकालना आसान काम नहीं है। क्या आपके किचन में बेकिंग सोडा है? इसे चिकने दागों पर छिडकें तथा तथा गीले कपड़े से पोंछ लें। याद रखें कि कपड़ा गर्म पानी में भीगा हुआ हो।

स्प्रिट

क्या आप फर्श साफ़ करने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं? पानी से ज़मीन पोंछने के बाद ज़मीन सूखने पर पानी के दाग रह जाते हैं। एक कप स्प्रिट लें तथा इसे एक बाल्टी गर्म पानी में मिलाएं। इस मिश्रण से पोंछा लगायें और आपको पानी के दाग नहीं दिखेंगे।

राई ब्रेड

यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उनको फर्श पर चित्रकला करने से नहीं रोक सकते। इन निशानों को कैसे दूर करें? राई ब्रेड का एक टुकड़ा लें तथा इन निशानों पर रगड़ें। आप देखेंगे कि कितनी आसानी से ये निशान दूर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology