Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नमक की मदद से बनाए घर की सफाई को आसान, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

अगर नहीं तो आइए जानते है नमक को खाने के अलावा अनगिनत फायदे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 7:57:35

नमक की मदद से बनाए घर की सफाई को आसान, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

खाने को सुरक्षित रखने के लिए सदियों से नमक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। साथ ही ये साफ-सफाई के काम में भी प्रमुखता से इस्तेमाल होता है। भले ही आज के समय में खाने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए और दूसरे कामों के लिए कई तरह के रासायनिक उत्पाद आ गए हों लेकिन इन कामों के लिए नमक आज भी एक कारगर उपाय है।नमक एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल हर घर में सदियों से किया जा रहा है। जहां नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है, वहीं यह घर की साफ-सफाई में भी बहुत काम आता है। नमक के पानी में सब्जियां धोने से उनके अंदर के किटाणु मर जाते है इस बात को तो सभी जानते है लेकिन क्या आपको पता है कि नमक कैसे घर की चीजों चमका सकता है। अगर नहीं तो आइए जानते है नमक को खाने के अलावा अनगिनत फायदे।
use of salt in house cleaning,house cleaning tips,salt uses,household tips,home decor tips,salt for house cleaning दाग-धब्बों को दूर करने में

क्या आपके महंगे सूट पर दाग लग गया है? अगर हां, तो अपनी सारी परेशानी भुला दीजिए। नमक का इस्तेमाल करके आप दाग-धब्बों से बहुत आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। पानी में नमक का थोड़ा गाढ़ा घोल बनाकर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। फीके कपड़ों में चमक लाने के लिए भी नमक का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।

चिटियों का करें सफाया


अगर आप अलमारी, खिड़कियों और दरवाजों से चीटियों का दूर रखना चाहते है तो नमक का इस्तेमाल करें। यहां से चीटियां घर में प्रवेश करती है उस जगह पर नमक को छिड़क दें। इससे चीटियों का सफाया होगा और नमी का स्तर कम होगा।
use of salt in house cleaning,house cleaning tips,salt uses,household tips,home decor tips,salt for house cleaning फलों को सुरक्षित रखने के लिए

जिस तरह से नींबू और सिरका फलों व सब्जियों का रंग खराब नहीं होने देते उसी तरह चुटकीभर नमक का इस्तेमाल करके आप इनको सुरक्षित रख सकते हैं। फलों को नमक के पानी में डुबो दें। इससे बाद उन्हें बिना पोछें रख दें। इस प्रक्रिया से फलों का रंग ज्यादा वक्त तक सुरक्षित बना रहता है।

पीतल, चांदी और तांबे को पॉलिश करें

अगर आपके घर में पीतल, चांदी या तांबे की चीजें है तो नमक की मदद से उनको पॉलिश किया जा सकता है। एप्पल साइडर विनेगर और नमक को मिलाकर इनकी सफाई करें। इससे पीतल, चांदी और तांबे की चमक पहले जैसे बरकरार रहेगी।

किचन सिंक साफ करने के लिए

ज्यादातर घरों में किचन सिंक गंदा ही रह जाता है। तेल की वजह से भी इसकी सफाई ज्यादा नहीं रहती है। अगर आपके किचन का सिंक भी गंदा हो गया है तो गर्म पानी में नमक मिलाकर सिंक साफ करें। ऐसा करने से सिंक अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology