न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में इस तरह करें ऊनी कपड़ों की देखभाल, हमेशा लगेंगे नए जैसे

हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताने जा रहे है जिनकी मदद से ऊनी कपड़ों की अच्छे से देखभाल की जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 7:12:37

सर्दियों में इस तरह करें ऊनी कपड़ों की देखभाल, हमेशा लगेंगे नए जैसे

सर्दियों का समय चल रहा हैं और इस समय में आपका सबसे बड़ा साथी होते है ऊनी कपडे, जो आपको ठण्ड से बचाए रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने ऊनी कपड़ों से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें सालों-साल इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन समय के साथ उनकी चमक फीकी पड़ने लग जाती हैं जिसका मुख्य कारण होता हैं उनकी सही से देखभाल ना हो पाना और गलत तरीके से धुलाई होना। इसलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताने जा रहे है जिनकी मदद से ऊनी कपड़ों की अच्छे से देखभाल की जा सकें। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में।

* इन कपड़ो को सुखाने के लिए हल्के हाथ से पानी निकाल कर तौलिये या सूती कपड़े से पानी सुखा कर किसी जाली वाली कुर्सी या खाट पलंग या किसी समतल साफ जगह पर फैलाकर सुखाना चाहिए।

* रीठे को रात को पानी में भिगो दे व सुबह पानी में उबाल ले ठंडा होने पर हाथ से मसलकर छान ले अब इस पानी से वुलेन कपड़े धो सकते है। ध्यान रहे सफ़ेद कपड़े रीठे के पानी से नहीं धोये क्योंकि रीठे के पानी से कपडे हल्के पीले पड़ सकते है।

woolen clothes,woolen clothes care tips

* जब भी ऊनी कपड़ों को बंद अलमारी या दराजों से बाहर निकालें, उन्हें झाड़ें और टिश्यू में हल्का सा पानी छिड़क कर कपड़ों की सफाई करें और कम से कम दो-तीन घंटे धूप में दिखाएं। अगर अपने पिछले साल ऊनी कपड़ों को पैक करते समय उनकी धुलाई नहीं की है तो ऐसा करना और भी जरूरी है। ऊनी कपड़ों में अमूमन फंगस लग जाता है।

* ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशी लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। ऊनी कपड़ो को धोने से पहले ध्यान रखें कि पानी न ज्यादा ठंड़ा हो और न गर्म। गुनगुने पानी में ही कपडों को धोएं। डिटर्जेंट में ऊनी कपड़ों की धुलाई करने से पहले ठंड़े पानी भिगो कर रखें। इससे कपड़ों के सिकुड़ने की संभावना कम होती है।

* कई लोग स्वैटर को वॉशिंग मशीन में धो देते है जिससे वो जल्दी ही पुराने दिखने शुरू हो जाते है। कपड़ों को नया रखने के लिए उन्हें मुलायम ब्रश के साथ साफ करें। ऊनी कपड़ों को अच्छी तरह से हवा लगाएं।

* अगर आपके पास ऊनी कपड़ों का डिटर्जेट नहीं है तो बच्चों का शैंपू या साबुन का हल्का घोल बना लें। इससे स्वेटर साफ करें। ऊनी कपड़ों में अगर दाग लग जाए तो टिश्यू पेपर में हल्का- सा साबुन लगा कर हल्के हाथों से पोछें। घर के दूसरे कपड़े की तरह स्वेटर की धुलाई नियमित ना करें। अगर आपको लग रहा है कि स्वेटर गंदा हो गया है तो उसे ठंडे पानी में पांच मिनट के लिए भिगो दें, फिर धोएं।

* जब भी आप ऊनी कपड़ों को पैक करें, ऐसी जगह रखें, जहां हवा आती हो। बेहतर होगा कि आप मलमल के कपड़े या कागज में ऊनी कपड़ों को पैक करें। बिना हवा लगे ऊनी कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं और धागे कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। कम जगह में ढेर सारे ऊनी कपड़ों को न रखें। इससे आपके कपड़ों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर वॉर्डरोब में जगह कम है तो गर्मी के कपड़ों को भीतर रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता