न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें मॉनसून के दिनों में अचार का रखरखाव

चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में अचार को कैसे स्‍टोर करना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 2:52:38

इन तरीकों से करें मॉनसून के दिनों में अचार का रखरखाव

बारिश का मौसम बेहद सुहाना होता है, मगर इसके साथ ही यह मौसम कई सारी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है खाने की चीजों को खराब होने से बचाना। दरअसल, उमस के कारण इस मौसम में हर जगह बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में यदि खाने की चीजों को सही तरह से स्‍टोर न किया जाए या उन्‍हें टच करने और सही स्‍थान पर रखने में सावधानी न बरती जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाती हैं।

वैसे तो खाने-पीने की सभी चीजों को सही तरह से स्‍टोर करना जरूरी होता है, मगर बारिश के मौसम में अगर अचार की देख-रेख सही तरह से न की जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में अचार को कैसे स्‍टोर करना चाहिए।

storing pickles in rainy season,pickles,household tips,home decor tips,pickles in monsoon

अचार छूने से पहले हाथ करें साफ

बारिश के मौसम में अचार को खराब होने से बचाना है तो इस बात का ध्‍यान रखें कि जब भी आप अचार का जार टच करें तो पहले हाथों को साफ कर लें और अच्‍छी तरह से टॉवल से पोछ कर सुखा लें। अगर आप गीले हाथों से अचार को टच करेंगी तो वह खराब हो जाएगा। इतना ही नहीं, अचार को जार से निकालने के लिए हमेशा लकड़ी के चम्‍मच का इस्‍तेमाल करें। अचार निकालने से पहले चम्‍मच को अच्‍छी तरह से सूखे कपड़े से साफ कर लें, साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि जिस चम्‍मच का इस्‍तेमाल आप आम का अचार निकालने के लिए कर रही हैं उसी चम्‍मच से दूसरा कोई अचार न निकालें। अगर आपको उसी चम्‍मच से दूसरा अचार निकालना ही है, तो पहले उस चम्‍मच को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और उसके बाद ही अचार को निकालें। बारिश के मौसम में बर्तनों पर भी मॉइश्‍चर आ जाता है, इसलिए बेस्‍ट होगा कि आप हर 2-3 दिन में अचार की बर्नी या जार को साफ और सूखे कपड़े से पोछती रहें।

सही स्‍थान पर रखें अचार

बारिश के मौसम में घरों में सीलन आने की समस्‍या बढ़ जाती है। अगर आपके घर में भी यह दिक्‍कत आ रही है तो अचार को ऐसे स्‍थान पर रखने से बचें जहां सीलन हो। हमेशा अचार को रूम टेम्परेचर में रखें और ऐसी जगह रखें जहां कम रोशनी हो। आम, मिर्च, गाजर और नींबू का अचार छोड़ कर आप दूसरी तरह के अचार को फ्रिज के अंदर एयर टाइट जार में भर कर भी रख सकती हैं। जैसे कटहल, गोभी, मूली, बैगन आदि का अचार फ्रिज (फ्रिज में फूड स्टोर करने का सही तरीका जानें) में रखा जाए तो वह जल्‍दी खराब नहीं होता है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में जब भी धूप निकले तो 1 से 2 घंटे के लिए अचार को धूप दिखा लें। धूप दिखाने के लिए अचार के जार या बर्नी के मुंह पर सूती कपड़ा बांधें और उसे धूप में रख दें। इससे आपके अचार में फफूंद लगने का डर भी खत्‍म हो जाएगा।

storing pickles in rainy season,pickles,household tips,home decor tips,pickles in monsoon

सही बर्तन में रखें अचार

बहुत सारे घरों में अचार को प्‍लास्टिक या स्‍टील के डिब्‍बे में रख दिया जाता है। मगर यह तरीका बिलकुल भी सही नहीं है, ऐसा करने से अचार में हवा लग सकती हैं। खासतौर पर बारिश के मौसम में अचार को जितना हवा और पानी से बचाएंगे उतनी ही उसकी शेल्‍फ लाइफ भी बढ़ेगी। अचार को हमेशा शीशे के जार या फिर चीनी मिट्टि के बने बर्तनों में रखें। बाजार में यह आपको आसानी से उपलब्‍ध हो जाएंगे। जाहिर है, चीनी मिट्टी के बर्तन एयर टाइट नहीं होते हैं, ऐसे में आप जिस चीनी मिट्टी के बर्तन में अचार रख रही हैं उसके मुंह पर सूती कपड़ा बांध दीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद