न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरानी बेडशीट का इस तरह करें दुबारा इस्तेमाल, घर को मिलेगा नया लुक

हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आपकी पुरानी बेडशीट भी काम आ जाएगी और घर को नया लुक भी मिल जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 1:24:16

पुरानी बेडशीट का इस तरह करें दुबारा इस्तेमाल, घर को मिलेगा नया लुक

अक्सर देखा गया है कि एक समय के बाद घरों में बेडशीट पुरानी हो जाती है जिसकी वजह से इसे फेंकना या सफाई के काम में लेना ही उचित माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आप अपनी पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल अपने घर को नया लुक देने के लिए भी कर सकते हैं। जी हाँ, इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आपकी पुरानी बेडशीट भी काम आ जाएगी और घर को नया लुक भी मिल जाएगा। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* कुशन कवर

क्या आपके पास साटिन या फिर सिल्क की पुरानी बेड शीट है? अगर हां, तो क्यों ना इससे अपने घर के लिये कुशन कवर ही बना लिया जाए। अपनी पुरानी बेड शीट को किसी टेलर के पास ले जाइये और उसे कुशन कवर बनाने के लिये दीजिये। चाहें तो उस पर बीड़ या शीशे से भी काम करवा सकती हैं।

reuse old bed sheets,household tips

* लॉन्ड्री बैग

गंदे कपड़ो को स्टोर करने के लिये आप बोरी नुमा एक लॉन्ड्री बैग बना सकती हैं। यह देखने में भी बिल्कुल खराब नहीं लगेगी। ऐसा लगेगा मानों कमरे में कोई सुंदर सी चीज सजायी गई है।

* विंडो कर्टन

अगर आपके पास ऐसी कोई बेड शीट है, जिसमें फूल-पत्तियां बनी हैं। तो उसे गर्मियों में खिड़की पर लगाने के लिये प्रयोग करें। अपनी खिड़की का नाप लें और फिर बेड शीट को काट कर सी लें।

reuse old bed sheets,household tips

* टेबल कवर

सेंटर टेबल या फिर स्टडी टेबल को बेड शीट से सजा सकती हैं। एक कॉटन बेड शीट लें और उसे अपनी टेबल की साइज के अनुसार काट लीजिये और फिर किनारे की ओर सिल लीजिये। अपनी क्रियेटिविटी दिखाइये और उस पर लेस या झालर लगाइये।

* आयरन बोर्ड कवर

किसी भी आयरन बोर्ड को पुरानी बेड शीट से कवर करना एक बहुत ही अच्छा आइडिया हो सकता है। कोई भी कॉटन की बेड शीट ले और फिर उसे बोर्ड पर पिन लगा कर फंसा दें। अगर हो सके तो गहरे रंग की बेड शीट का भी प्रयोग कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता