न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपड़ों पर लगे दाग ना कर दे कहीं ड्रेस को बर्बाद, आजमाए ये उपाय

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन टिप्स की मदद से इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं−

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 6:02:10

कपड़ों पर लगे दाग ना कर दे कहीं ड्रेस को बर्बाद, आजमाए ये उपाय

कपड़े डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। मगर, जैसे ही उन पर पान-गुटखा, चाय, पेंट, अनार, आइसक्रीम के जिद्दी दाग लग जाते हैं तो उनको मिटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कपड़ों पर लगे ऐसे दाग को साफ करने के लिए हमें स्मार्टली काम करना होगा। इसके बाद किसी भी प्रकार के दाग को कपड़ों से हटाया जा सकता है, चाहे कलरफुर क्लॉथ हो या व्हाइट ड्रेस। जरा सोचिए कि आप बेहद मन से कोई डेस खरीदकर लाएं और जब आप उसे पहली बार पहनें और उस पर दाग लग जाए तो आपको कैसा लगेगा। यकीनन इससे बुरा शायद कुछ और न हो। अगर कपड़ों पर दाग लग जाते हैं तो वह आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में आपको समझ ही नहीं आता कि क्या करें। फेवरिट कपड़ों को न तो फेंकने का मन करता है और न ही आप उन्हें पहन सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन टिप्स की मदद से इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं−

stains on clothes,removing stains on clothes,household tips,washing tips,home decor tips

पान-गुटखा के दाग

पान-गुटखा के दाग बहुत ही जिद्दी होते हैं। अधिकतर पान-गुटखा खाने वाले पुरुषों के कपड़ों पर ऐसे दाग लग जाते हैं। कपड़े पर पान का दाग लगने पर कपड़े को खट्टी दही या मट्ठे/छाछ में डूबोकर रखें। कम से कम 10-15 मिनट के बाद दाग लगी जगह को हल्के हाथों से रगड़ें।

टमाटर के दाग

अक्सर टोमेटो केचप या टोमेटो सूप पीते हुए उसके दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। यह दाग आसानी से नहीं जाते। ऐसे में आप विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दाग को विनेगर में सोक करके रखें और उसके बाद कपड़े को वैसे ही धोएं, जैसा आप हमेशा धोते हैं। इसके बाद देखें कि दाग गायब हुआ है या नहीं। अगर नहीं तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। अंत में कपड़े को ड्रायर करें।

चाय-कॉफी के दाग

कई बार चाय-कॉफी हमारे कपड़ों पर गिर जाते हैं। इनके दाग भी कपड़ों पर झट से पकड़ लेते हैं। इनको हटाने के लिए फटाक से कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोएं। फिर उस पर डिटर्जेंट पाउडर/साबुन लगा कर कम से कम 5-10 मिनट के लिए रख दें और उनको हल्के हाथ से रगड़ें। फिर कपड़े को साफ पानी से धो लें।

stains on clothes,removing stains on clothes,household tips,washing tips,home decor tips

मिट्टी के दाग

यह दाग अक्सर बच्चों के कपड़ों पर होते हैं और इन्हें हटाने में मम्मी काफी परेशान हो जाती हैं। अक्सर बच्चे पार्क में खेलते हुए कपड़ों पर मिट्टी लगा लेते हैं। इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए कपड़े को सीधे विनेगर में आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद आप कपड़े को धोएं। अगर आप आपको फिर भी कपड़ों पर मिट्टी के दाग नजर आ रहे हैं तो आप विनेगर और बेकिंग सोडा की मदद से एक पेस्ट तैयार करें और उसे ब्रश की सहायता से दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद कपड़ों को फिर से धोएं। अबकी बार दाग पूरी तरह से निकल जाएंगे।

चॉकलेट और आइसक्रीम के दाग

चॉकलेट के दाग सूखने के बाद छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। इसलिए इनके ताजे दाग पर झट से थोड़ा टैलकम पाउडर लगा कर सूखा लें। इसके बाद गर्म पानी से धो दें। इसके अलावा आइसक्रीम के दागों को छुड़ाने के लिए अमोनिया का उपयोग कर सकते हैं। इसके घोल को दाग वाली जगह पर डालें। इसके बाद उसे हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा दें। फ्रूट जूस के दाग हटाने लिए भी इसको यूज कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद