न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों की ऑनलाइन खरीददारी करने से बचे, हो सकता है आपके साथ धोखा

हम आपके लिए कुछ ऐसी विशेष वस्तुओं की जानकारी लेकर आर है जिन्हें ऑनलाइन खरीदने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 8:07:29

इन चीजों की ऑनलाइन खरीददारी करने से बचे, हो सकता है आपके साथ धोखा

वर्तमान समय तकनिकी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जहाँ ऑनलाइन मार्केट के कारण आपको घर बैठे सभी सुविधाएँ प्राप्त हो जाती है। जी हाँ, आजकल सभी लोग अपने जरूरत की हर चीजों के लिए ऑनलाइन खरीददारी करना पसंद करते हैं। लेकिन जरा संभलकर, क्योंकि आपकी यह ऑनलाइन खरीददारी आपके लिए कई दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। जी हाँ, इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी विशेष वस्तुओं की जानकारी लेकर आर है जिन्हें ऑनलाइन खरीदने से बचना चाहिए।

* इलेक्ट्रॉनिक सामान

इलेक्ट्रॉनिक सामान तो कभी भी ऑनलाइन नहीं मंगाए। क्योंकि मोबाइल या लैपटॉप की जगह ईंट मिलने की कई खबरें पहले ही आ चुकी हैं। इन खबरों में कई के परिणाम के बारे में तो पता भी नहीं चल पाया है। तो इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑनलाइन ना ही खरीदें।

* मेकअप प्रॉडक्ट्स

जाने-माने ब्रांड का काजल या मस्कारा तो ऑनलाइन खरीद सकती हैं लेकिन लिपस्टिक, फाउंडेशन और कंसीलर जैसे प्रॉडक्ट बिना ट्राई किए न खरीदें। यही बात डिओ पर भी लागू होती है। ऑनलाइन शॉपिंग में रिटर्न करने की सुविधा होने के बाद भी कुछ चीजें सील खुल जाने या यूज होने के बाद वापस नहीं होतीं।

online shopping,online shopping tips

* मैट्रेस

पूरे दिन की थकान के बाद बढ़िया नींद बेहद जरूरी है। इसके लिए मैट्रेस का रोल बेहद अहम है। ऑनलाइन मैट्रेस देखकर उसके रिव्यू के आधार पर खरीदना समझदारी नहीं है जब तक आप इसे अपने हाथ से छूकर न देखें। ऑनलाइन आप इसके कम्फर्ट को महसूस नहीं कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी स्टोर पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से मैट्रेस खरीदें।

* प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स

किसी भी तरह की दवाई जिसकी आपको जरूरत है उसे ऑनलाइन ना मंगाए। किराना दुकान से खरीदें और बकायदा उसका बिल लें। क्योंकि एक तो दवाई तीन से चार दिन के बाद आएगी और वो सही डेट की हो इसकी गारंटी नहीं है।

online shopping,online shopping tips

* फर्नीचर

आपको किस तरह का फर्निचर चाहिए अपनी पूरी रीसर्च आप ऑनलाइन कर सकते हैं लेकिन स्टोर से खरीदकर आप चिंतामुक्त हो पाएंगे। फर्निचर भी लंबे वक्त के लिए इन्वेस्टमेंट है इसलिए क्वॉलिटी से समझौता न करें। ऐसा करके आप शिपिंग चार्ज बचाएंगे साथ ही रास्ते में इसके डैमेज होने का खतरा भी नहीं रहेगा।

* ज्वेलरी

ज्वैलरी कभी भी ऑनलाइन ना मंगाए। क्योंकि जब आप इसे दुकान से लेते हैं तो अच्छी तरह से चेक करके और माप के लेते हैं। जबकि ऑनलाइन ज्वैलरी में वजन का माप आप पता नहीं कर पाते और रसीद व कंपनी की भी आपके पास कोई गारंटी नहीं होती।

* सजावट का सामान

ऑनलाइन कई चीजों का रंग वैसा नहीं दिखाई देता जैसा सामने से। अगर आप अपने घर की थीम के रंगों से मैच करते प्रॉडक्ट्स खरीद रहे हैं तो बहुत चांसेज हैं कि इसकी डिलीवरी के बाद आपको निराशा हो। वहीं अगर आप पर्दे वगैरह खरीद रही हैं तो इन्हें भी सामने देखकर और हाथ से छूकर खरीदना बेहतर रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता