Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को मात देगा घर पर ही बना यह सेनिटाइजर

कोरोना जर्म्स का असर आपके हाथों पर पूरे 10 मिनट तक रहता है। ऐसे में हर 1 घंटे बाद हाथ धोएं और हर 15 मिनट बाद हाथों को सैनिटाइज जरुर करें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 6:26:36

कोरोना को मात देगा घर पर ही बना यह सेनिटाइजर

ये तो हम सभी जानते है की कोरोना वायरस की दहशत पूरी दुनिया में छाई हुई है। यह ऐसा संक्रमण है जो पीड़ित व्यक्ति को छूने या उसके संपर्क मे आने से फैलता है। ऐसे में इससे डरने या घबराने की जगह कुछ सावधानियों को ध्यान में रखने की जरूरत है। कोरोना के जर्म्स हवा में नहीं, बल्कि वस्तुओं पर लगे होते हैं। किसी भी वस्तु पर पूरे 12 घंटे तक कोरोना के जर्म्स लगे रहते हैं। जिस वजह से आपको बहुत सावधान रहने की जरुरत है।कोरोना जर्म्स का असर आपके हाथों पर पूरे 10 मिनट तक रहता है। ऐसे में हर 1 घंटे बाद हाथ धोएं और हर 15 मिनट बाद हाथों को सैनिटाइज जरुर करें।
making sanitizer at home,sanitizer,hpme made sanitizer,household tips,diy sanitizer एलोवेरा होममेड हैंड सैनिटाइजर

एक धोया और सुखाया हुआ साफ बर्तन लें। अब बर्तन में ¼ कप एलोवेरा जेल और ¼ चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें। इस मिश्रण में, क्लोव एसेंशियल ऑयल की दो बूँद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की दो बूँद डालें। इसे मिक्स होने के लिए कुछ मिनट छोड़ दें। इसके बाद, इसमें एक से दो बड़े चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर डालें। आपका होममेड हैंड सैनिटाइटर तैयार है। इसे एक साफ, एयरटाइट कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह स्टोर करें। आपका खुद का बनाया हुआ सैनिटाइटर जेल तैयार है।

रबिंग एल्कोहल


यह आपको किसी भी मेडिकल शॉप पर आसानी से मिल जाएगा। ये कोई बहुत ज्यादा महंगा नहीं आता है। रबिंग अल्कोहल को सैनिटाइजर बनाने में इसलिए उसे किया जाता है क्योंकि इसके उपयोग से हमें अलग से साबुन और पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। रबिंग अल्कोहल हवा के संपर्क में आने से उड़ जाता है और हमारे हाथ अच्छे से सूखे हो जाते हैं और हमें अलग से नैपकिन से पोछने की जरूरत नहीं पड़ती। making sanitizer at home,sanitizer,hpme made sanitizer,household tips,diy sanitizer सी सॉल्ट होममेड हैंड सैनिटाइजर

एक साफ, धुली और सुखी स्प्रे बोतल में आधा चम्मच सी साल्ट डालें। इसमें ऊपर बताए गए सभी एसेंशियल ऑयल मिलाएं । आप प्रत्येक एसेंशियल ऑयल की दो बूंद डाल सकती हैं। आखिर में, डिस्टिल्ड वॉटर और सभी सामग्री को धीरे से मिलाएं। इसे ठंडी और सुखी जगह पर रखें। आप इसका उपयोग तब कर सकती हैं जब आपको अपने हाथों को साफ करने की आवश्यकता हो।

विच हेजल होममेड हैंड सैनिटाइजर

एक साफ, धोए और सूखे बर्तन या कप में लगभग आधा कप एलोवेरा जेल डालें। अब इसमें डेढ़ चम्मच विच हेजल डालें। इस मिश्रण को धीरे से मिलाएं। फिर आप प्रत्येक एसेंशियल ऑयल की दो बूंद इसमें मिला सकती हैं। अब इसे एक साफ और सुखी स्प्रे बोतल या एक छोटे से हैंड सैनिटाइजर बोतल में डाल लें।

टी-ट्री ऑयल होममेड हैंड सैनिटाइजर

एक साफ, धुले और सूखे बर्तन में चार से छह चम्मच टी-ट्री ऑयल डालें। विटामिन ई, सीडरवुड और क्लोव एसेंशियल ऑयल की दो बूंद इसमें डालें। फिर धीरे-धीरे इसमें डिस्टिल्ड वॉटर डालें। घोल को मिलाने के लिए हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण को एक एयरटाइट स्प्रे बोतल में डाल दें और आपका एसेंशियल ऑयल से बना हैंड सैनिटाइटर स्प्रे तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology