हमारे दैनिक जीवन में हम कई आहार का सेवन करते हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्थान डेयरी प्रोडक्ट्स का माना जाता हैं। जी हाँ, सुबह से लेकर शाम तक में हम कई डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हमारी सेहत को अच्छी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इन डेयरी प्रोडक्ट्स के गुण लम्बे समय तक बने रहें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप डेयरी प्रोडक्ट्स की सार-संभाल कर पाएंगे और उन्हें लम्बे समय तक काम में ले पाएँगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।
* ध्यान रखें कि डेयरी प्रोडक्ट्स को हमेशा कूल टेंपरेचर में ही स्टोर करना चाहिए। हालांकि डेयरी प्रोडक्ट्स को नमी से बचाकर ही रखें। कूल और ड्राई जगह पर डेयरी प्रोडक्ट्स और दूध से बनी चीजे लंबे समय तक सही रहती है।
![डेयरी प्रोडक्ट्स हमारे आहार का अहम हिस्सा, इन्हें तरोताजा बनाए रखने के लिए करें ये उपाय dairy products fresh for long,dairy products,kitchen tips]()
* यदि आप रोजाना दूध पीते हैं तो ये पहले निश्चित कर ले कि उबाले बिना दूध न पिएं। दूध को उबालकर पीने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया जल्दी खत्म हो जाते हैं। याद रखें कि हल्का गुनगुना दूध पीना, ठंडा दूध पीने से कहीं अधिक फायदेमंद है।
* ये नियम ना सिर्फ दूध ओर डेयरी प्रोडक्ट्स पर लागू होती है बल्कि ये हर उस चीज पर लागू होती है जिसे हम बाहर से खरीदते है।
* पनीर के टुकड़े को थोड़ा सा तल कर रखने से जल्दी खराब नहीं होते।
* फ्रिज में अंडा रखते समय अंडे का नुकीला भाग नीचे की ओर रखें, इससे अंडा अधिक समय तक ताज़ा रहता है और इसकी पिली जर्दी भी गोलाकार बनी रहती है।
![डेयरी प्रोडक्ट्स हमारे आहार का अहम हिस्सा, इन्हें तरोताजा बनाए रखने के लिए करें ये उपाय dairy products fresh for long,dairy products,kitchen tips]()
* घर में मक्खन को पानी में डाल कर रखें और प्रतिदिन पानी बदलते रहें।
* चीज डब्बे से निकालकर एलुमिनियम फॉइल में लपेटकर फ्रिज में रखने से जल्दी खराब नहीं होती।
* अंडे ज्यादा दिन तक सुरक्षित रखने के लिए पानी में फिटकरी मिलाकर अंडे उसमें रखें।
* दही में नारियल डालकर रखने से करीब 3 दिन तक ताजा रहता है।