न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के इंटीरियर को दे नया लुक इन साधारण तरीको से

अपने घर को सजाना काफी मजे का काम है। हम अपनी मर्जी से घर में फर्नीचर, वॉल डैकोरेशन और रंगों का चुनाव खुद करते है तो मन को अलग ही सुकून मिलता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Nov 2017 11:41:17

घर के इंटीरियर को दे नया लुक इन साधारण तरीको से

अपने सपनों का घर आप से बेहतर भला कौन सजा सकता है। अपने घर को सजाना काफी मजे का काम है। हम अपनी मर्जी से घर में फर्नीचर, वॉल डैकोरेशन और रंगों का चुनाव खुद करते है तो मन को अलग ही सुकून मिलता है। साफ-सथुरा और स्मार्ट तरीके से सजा घर हमारी दिन भर की थकान को एकदम से दूर कर देता है। अगर आप अपने घर को अपने तरीके से सजाना चाहते हैं तो कुछ साधारण टिप्स को अपना सकते हैं। जब आप उसे सजाएंगे तो उसका अहसास ही अलग होगा और आपको संतोष भी मिलेगा। यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर घर के इंटीरियर को नया अंदाज दे सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* स्कार्फ, चादर या स्टोल, किसी अच्छे प्रिंट वाले किसी एक कपड़े से भी आप दीवार को डिजाइनर लुक दे सकते हैं। इसके लिए बड़े प्रिंट अच्छा विकल्प हैं। ध्यान रखें कपड़े का बेस रंग दीवार के रंग जैसा ही होना चाहिए।

* अगर आप कॉर्नर पर शेल्फ नहीं बनाना चाहते है तो वहां कोई खूबसूरत गमले में लगा प्लांट या फ्लॉवर प्लांट लगाएं।

tips to decorate house,house hold tips,decoration tips,beautiful house

* ज्यादातर चीजें 90 डिग्री कोण के हिसाब से रखें मसलन रग्स, टेबल, चेयर व पिक्चर्स आदि। रूम को सजाने का एक खास तरीका है- कोने का सॉफ्ट होना या अगर आप शार्प कॉर्नर नहीं चाहते तो कुछ गोलाकार चीजों का संयोजन भी कर सकते हैं। एक राउंड कॉफी टेबल या रग आपके कमरे को अधिक आकर्षक बना सकता है।

* पुराने फ्रेम से दीवार सजाने के लिए कोई महंगी पेंटिंग खरीदने के बजाय आप प्रिंटेड वॉलपेपर, हाथ से बनी पेंटिंग, पैच वर्क जैसा कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। लिविंग रूम व स्टडी रूम में इस तरह का प्रयोग काफी फबेगा।

* किताबों को बिखेर कर ऱखने के बजाए इन्हें कॉर्नर पर शेल्फ बना कर सजाएं। इससे आपको बुक्स ढूढ़ने में भी आसानी होगी।

tips to decorate house,house hold tips,decoration tips,beautiful house

* आप रूम को सफेद रखना चाहते हैं तो सही रंग चुनें। बाजार में तमाम तरह के सफेद रंग उपलब्ध हैं, जो पिंक, ब्ल्यू या यलो टोन में भी दिख सकते हैं। आपको सही सफेद यानी व्हाइट डायमंड कलर, कूल इफेक्ट देने के लिए प्योर व्हाइट और वार्मर इंटीरियर के लिए व्हाइट डव कलर बेस्ट होते हैं। इसे जांचने का सही तरीका है कि आप एक छोटे बोर्ड में अपनी पसंद या सफेद रंग भरें और उसे रूम में अलग-अलग जगह और अलग रोशनी में रखकर देखें कि वह दिन व रात में कैसा लगता है।

* बड़े हॉल या बारांडे को रिच लुक देने के लिए आपकी कोई खूबसूरत साड़ी या कढ़ाईदार कपड़ा काम आ सकता है। कार्डबोर्ड के चौकोर टुकड़े दीवार पर लगाकर आप अपने कमरे को शाही लुक दे सकते हैं।

* एक साइज के कई गोल पैच, या एक जैसे आकार के पैच को बड़े से कार्डबोर्ड पर चिपकाएं। इसे आप पलंग के ऊपर बेडरूम में लगाकर बेडरूम को डिजाइनर बना सकते हैं।

* एक साथ पूरे घर में सब कुछ डिस्प्ले करना जरूरी नहीं है। इस तरह घर भरा-भरा व अजीब लगेगा। बेहतर होगा कि आप हर महीने भर में सजावटी सामानों की अदला-बदली कर लें। इससे घर में ताजगी का अहसास तो होगा ही साथ ही हर बार इंटीरियर में नयापन देखने को भी मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें