न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर को आकर्षक बनाता है दिवार का सफ़ेद रंग, इसकी सजावट के लिए आजमाए ये तरीके

हम बताते हैं आपको कि किस तरह से आप घर की सफ़ेद दिवार को आकर्षक बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 3:17:19

घर को आकर्षक बनाता है दिवार का सफ़ेद रंग, इसकी सजावट के लिए आजमाए ये तरीके

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि अधिकतर घरों में दीवारों पर सफ़ेद रंग ही करवाया जाता है क्योंकि यह शांति और निर्मलता को दर्शाने के साथ ही सजावट के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। जी हाँ, आप सफ़ेद दीवार की सजावट बहुत अच्छे से कर सकते हैं और इसे आकर्षक बनाना भी आसान होता हैं, क्योंकि सजावट के लिए आजमाई गई चीजों को सफ़ेद रंग का बेस्ट बेकग्राउंड मिलता है। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से आप घर की सफ़ेद दिवार को आकर्षक बना सकते हैं।

* पेंटिंग्स

खूबसूरत पेंटिंग्स सफेद दीवार को हैरतअंगेज लुक दे सकता है। आप शहर के अच्छे आर्ट गैलरी से पंटिंग्स खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी जाने माने आर्टिस्ट की पेंटिंग और स्केच को या फिर अपने बच्चे द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग को दीवार पर लगा सकते हैं। सफेद दीवार को सजाने के लिए पेंटिंग सबसे सुरक्षित विकल्प है।

wall decoration tips,household tips

* आइना

आइना अपने आप में खूबसूरत होता है। सफेद दीवार पर बहुत सारे आइने लगाने से इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। आप अपने बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और गेस्ट रूम को सजाने के लिए आइनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजाइनिंग लुक के लिए आप अलग-अलग शेप और साइज के आइने इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप ब्राइट कलर से पेंट किए हुए आइने भी लगा सकते हैं। ऐसे आइने आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगें।

* फोटो

फोटो बहुत सारे फोटो और पेंटिंग के जरिए आप अपनी सफेद दीवार को बेहतीन तरीके से सजा सकते हैं। फैमिली फोटो, दोस्तों के मनाई गई छुट्टी का फोटो और अपने बचपन के दिनों का फोटो दीवार पर लगा सकते हैं। आप फोटो के लिए चाहें तो कोई थीम भी चुन लें। थीम चुनने के बाद आप अलग-अलग शेप और साइज का फ्रेम खरीद सकते हैं या फिर सारे फोटो का कोलाज बनाकर एक ही फ्रेम में लगा सकते हैं। आप कोई भी विकल्प चुनें, बस इस बात का ध्यान रखें कि फोटो और फ्रेम आपके थीम के अनुसार हो। अगर आपके घर में लकड़ी का फर्नीचर है तो आप लकड़ी के फ्रेम भी चुन सकते हैं। वहीं बच्चों के बेडरूम के लिए आप ब्राइट रंग का चुनाव कर सकते हैं।

wall decoration tips,household tips

* परंपरागत चीजों का करें इस्तेमाल

अपने सफेद दीवार में भारतीयता का पुट लाने के लिए आप भारतीय संस्कृति से जुड़े हस्तशिल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप वाणी आर्ट पेटिंग्स और लकड़ी की नक्काशीदार चीजें दीवार पर लगा सकते हैं। अगर आप कमरे को भारतीय लुक देना चाहते हैं तो सफेद दीवार को सजाना कोई मुश्किल काम नहीं है। नक्काशीदार लकड़ी, मणिका, और दर्पण से बने सजावटी सामान को आप दीवार पर लटका सकते हैं। साथ ही मिट्टी से बने घरेलू सजावटी सामान भी एक बेहतरीन विकल्प है। पर हां, इस बात का ध्यान रखें कि यह सारी चीजें घर के फर्नीचर और पेंट से मेल खाते हों।

* लाइट्स

सफेद दीवार को लाइट्स के इस्तेमाल से भी सजाया जा सकता है। इसके लिए आप ब्राइट ब्लू, येलो या रेड लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छोटे बल्ब का इस्तेमाल कर दीवार पर डिजाइन भी बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता