न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से बचाव में इस तरह करें अपने किचन की सफाई

ऐसे में जहां सभी को अपने हाथों और चीजों की साफ- सफाई रखने की खास हिदायतें दी जा रही है। वहीं इस वायरस के कारण किचन को साफ रखना भी बेहद जरुरी है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 4:58:38

कोरोना से बचाव में इस तरह करें अपने किचन की सफाई

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर कोई लॉकडाउन के तहत सावधानी बरत रहा है। घर का सबसे जरूरी हिस्सा है किचन जहां खास सावधानी की आवश्यकता है। किचन में खाना बनाते समय साफ सफाई का ध्यान किस तरह रखें इसको लेकर आपको भी ये बातें जाननी चाहिए। कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल, कॉजेल, शॉपिंग मॉल आदि सब बंद कर दिए गए है। लोगों घर पर रहने को मजबूर हो गए हैं। मगर कोरोना के फैलने का डर घर के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी उतना ही है। ऐसे में जहां सभी को अपने हाथों और चीजों की साफ- सफाई रखने की खास हिदायतें दी जा रही है। वहीं इस वायरस के कारण किचन को साफ रखना भी बेहद जरुरी है।

coronavirus in india,lock down in india,kitchen cleaning tips,hygiene tips,fighting with coronavirus,household tips,coronavirus

डस्टबिन

घर में एक कोना डस्टबिन के लिए रिजर्व कर दें। इसमें किचन का कूड़ा डालें और इसे पूरी तरह से बंद करके रखें। अगर नॉनवेज फूड बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि खाना अच्छे से पका हुआ है। अगर खाना अच्छे से पका हुआ नहीं होगा तो हानिकारक बैक्टेरिया का खतरा बढ़ सकता हखाना बनाते समय सर्व करने वाले चम्मच को हर किसी को नहीं छूना चाहिए। सिर्फ खाना सर्व करने वाला ही इसे हैंडल से पकड़कर खाना सर्व करें।

किचन की टाइल्स और दीवारों से बैक्टीरिया हटाने के उपाय

अगर आप किचन की टाइल्स से चिकनाई और मसालों के दाग हटाना चाहते हैं, तो एक स्प्रे बोतल में 2 कप सिरका और 2 कप पानी को मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे टाइल्स पर स्प्रे करें और एक माइक्रो फाइबर कपड़े की मदद से उसे साफ करें। माइक्रो फाइबर कपड़ा दूसरे कपड़े की तुलना में, गंदगी को अच्छे से सोख लेता है और इससे टाइल्स पर खरोंच भी नहीं आती है। सिरके के अलावा केक और ढोकला में इस्तेमाल होने वाले बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी आप आसानी से किचन के जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा,फिर उस पेस्ट को दाग पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। पेस्ट के सूखने पर गीले कपड़े या किसी पुराने टूथब्रश से दाग को साफ करें।

coronavirus in india,lock down in india,kitchen cleaning tips,hygiene tips,fighting with coronavirus,household tips,coronavirus

किचन का फर्श साफ करने का घरेलू तरीका

किचन के फर्श को साफ करने के लिए आप एक आसान सा घरेलू तरीका अपना सकती हैं। आम फ्लोर को साफ करने के लिए पानी में बेकिंग सोडा मिला लें और कपड़े की मदद से फर्श साफ करें। लेकिन अगर आपकी किचन का फर्श लकड़ी का है, तो इसके लिए आप एक बाल्टी में पानी लेकर इसमें सफेद विनेगर मिला लें और कपड़े से फर्श को अच्छे से रगड़कर साफ कर लें। चुटकियों में आपकी किचन का फर्श चमक उठेगा।

किचन की सिंक को साफ करने का तरीका

अगर आपको किचन की सिंक को साफ करने के लिए ब्लीच या अमोनिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं,तो आप रोजाना के खाने में यूज़ होने वाले नींबू से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस सिंक में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर यूज़ किए हुए नींबू को एक स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल करें। नींबू से सफाई करने पर सिंक में चमक के साथ ही बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे। सिंक अगर स्टील की है, तो उसमें चमक लाने के लिए बेकिंग सोडा का यूज करें।

किचन की दीवार साफ करने का घरेलू उपचार

घरेलू उपाय से किचन की दीवार पर लगे जिद्दी दागों को साफ किया जा सकता है। किचन में अक्सर दीवार पर दो तरह के दाग लग जाते हैं। एक तेल के दाग, दूसरे पानी के झीटों के दाग। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। घरेलू उपाय की मदद से किचन की दीवार पर जमे इन दागों को आसानी से दूर कर सकती हैं। किचन की दीवार को साफ करने के लिए डिशवॉशिंग साबुन में थोड़ा सा पानी मिला लें। अब एक कपड़े को पानी में गीला कर दीवार पर फेरें। कैसे भी दाग हों, तुरंत छूट जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद