न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर को खूबसूरत बनाने के लिए कैसे चुनें बेस्ट फर्नीचर, जानिए

आपकी सहायता के लिए कुछ उपयोगी सलाह दी जा रही हैं, जिसके द्वारा आप अपने फर्नीचर को अच्छे से समझ पायें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Oct 2017 2:57:54

घर को खूबसूरत बनाने के लिए कैसे चुनें बेस्ट फर्नीचर, जानिए

एक छोटा सा खूबसूरत अपना घर हर इंसान का सपना होता है। किसी भी घर के लुक उसका फर्नीचर तय करते हैं। बाज़ार में इस समय इनकी ढेरों वेराईटी मौजूद है। ऐसे में आपके घर के लिए कौन सा फर्नीचर सही रहेगा, ये आपको तय करना है।पर जो भी चुनें ये सोचकर चुनें कि वो किफायती होने के साथ टिकाऊ और फैशनेबल भी हो तभी आपका पैसा वसूल होगा।घर के फर्नीचर की खरीददारी के दौरान हमारी नज़र पहले फर्नीचर की खूबसूरती व उसकी कीमत पर जाती है। लेकिन इन दो बातों पर गौर करके आप बेहतरीन फर्नीचर का चयन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए हमें अच्छी तरीके से जांच परख करने की आवश्यकता होती है। आपकी सहायता के लिए कुछ उपयोगी सलाह दी जा रही हैं, जिसके द्वारा आप अपने फर्नीचर को अच्छे से समझ पायें।

tips to choose furniture for home,household tips,types of furniture,household

# लकड़ी का चुनाव : अक्सर अच्छी लकड़ी से बनाया गया फर्नीचर बहुत भारी होता है। फर्नीचर को जांचने के लिए उसे उठा कर देखें। फर्नीचर का चयन अपने घर या कमरे के आकार के हिसाब से करें। खरीदने से पहले फर्नीचर पर बैठ कर जरुरदेखें ताकि आप यह अंदाजा लगा सकें कि यह कुर्सी या सोफा बैठने के लिए कितना आरामदायक है।

# बजट : अपने घर के लिए उचित फर्नीचर कैसा हो? इसके लिए सबसे पहले अपना बजट निर्धारित करें। एक ही चीज़ खरीदने पर अधिक पैसे खर्च न करें क्योंकि आप उतने ही पैसों में और अधिक चीज़ें भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कुछ वस्तुओं पर बहुत अधिक खर्च कर देते हैं तो आप अन्य फर्नीचर नहीं ले पायेंगे जो वास्तव में आपके लिए बहुत आवश्यक है।

# पॉलिशिंग
: पॉलिशिंग से फर्नीचर में चमक आती है लेकिन अधिक पॉलिशिंग कमियों को छिपाने के लिए की जाती है। लकड़ी के फर्नीचर में पेन्ट से अक्सर लकड़ी पर ब्रश के निशान छूट जाते हैं तथा यह लकड़ी को इतना मुलायम भी नहीं बनाता है।जबकि पॉलिशिंग लकड़ी को हमेशा के लिए नया बनाए रखता है। रॉट आयरन का फर्नीचर भी पॉलिश से टिकाऊ बनता है। इसलिए पॉलिशिंग पर ध्यान देना जरूरी है।

# माडर्न लुक : आजकल मल्टीयूज और पोर्टेबल फर्नीचर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे फर्नीचर न सिर्फ कम जगह घेरते हैं बल्कि देखने में भी आकर्षक होते हैं जिससे घर को माडर्न लुक मिलता है। इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं बैठती क्योंकि एक ही फर्नीचर के कई उपयोग होने की वजह से अलग-अलग फर्नीचर खरीदने का खर्च बच जाता है।

# थीम
: विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके घर में कितनी जगह है। इस बात का प्रभाव पड़ता है कि आप अपने घर के सौंदर्य को किस तरह चित्रित करते हैं। क्यों न ऐसा किया जाए कि किसी थीम का चुनाव करके उसके अनुसार घर को उसी प्रकार के फर्नीचर से सजाया जाए। आप बेडरूम के लिए विक्टोरियन थीम तथा लिविंग रूम के लिए मॉडर्न थीम का चुनाव कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत