न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की सुंदरता बढाने में मददगार है परदे, इनकी देखभाल के लिए आजमाए ये टिप्स

हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से परदों की अच्छे से देखभाल हो पाए और ये आपके घर की शान बढ़ाते रहें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 6:24:57

घर की सुंदरता बढाने में मददगार है परदे, इनकी देखभाल के लिए आजमाए ये टिप्स

हर महिला की चाहत होती है कि वह अपने घर को खूबसूरत बनाए रखें और लोग इसकी तारीफ़ करें। घर को खूबसूरत और सुन्दर बनाने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है, जिसमें से एक है परदे। जी हाँ, रंग-बिरंगे परदे घर को सुन्दर बनाने के साथ ही इसको नया लुक भी देते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इन परदों की सही देखभाल की जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से परदों की अच्छे से देखभाल हो पाए और ये आपके घर की शान बढ़ाते रहें। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* पर्दा लगाते समय ध्यान रखें कि चाहें वह किसी भी कपडे का बनवाएं लेकिन उस पर लाइनिंग अवश्य लगवाएं। लाइनिंग से पर्दे की उम्र बढ़ जाती है। आजकल लाइनिंग भी कई तरह की आती हैं। लेकिन ज़्यादातर लोग सूती और टेरीकॉट की लाइनिंग करते हैं। टेरीकॉट की सफेद रंग की लाइनिंग ज़्यादा टिकाऊ मानी जाती है।

* यदि पर्दा कहीं से फट या उधड गया है तो उस हिस्से को सिलाई या रफू कर लें, अन्यथा यह धोने में और फट सकता है। पर्दे लगभग 2-3 महीने के अंतराल पर धुलते हैं, इसलिए वो अन्य कपड़ों की तुलना में ज़्यादा गंदे हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें धोने से पहले सर्फ के घोल में दो-तीन घंटे भिगोकर रखें। इसके बाद ही पानी में निकालें।

curtain care tips,house care tips

* यदि पर्दों पर कोई गहरा रंग गिर गया है तो एसिड या ब्लीच के ज़रिए इन्हें साफ करना होगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप इसे ड्राई क्लीनर के पास ले जाएं। कॉटन और सिल्क के पर्दों में क्रीज बैठाने के लिए उन्हें सुखाने के बाद प्रेस अवश्य करवाएं। जबकि पोलिएस्टर के पर्दे आप बिना प्रेस किए भी टांग सकती हैं।

* सूती और सिल्क के पर्दे अकसर धोने के बाद सिकुड़ जाते हैं। इन्हें सिलवाने से पहले धो लेना चाहिए। अगर पहले से धोना नहीं चाहते तो अंदर की तरफ दबाव देकर परदा लंबा सिलवाएं।

* पर्दा टांगने के लिए प्लास्टिक या स्टेनलेस स्टील के हुक लगाएं। लोहे के हुक लगाने से पर्दे पर जंग के दाग लग जाते हैं। पंद्रह-बीस दिन में एक बार पर्दे वैक्यूम क्लीनर से साफ कर दें। यदि पर्दे वाशिंग मशीन में धो रही हैं तो धोने से पहले पर्दे के हुक अवश्य निकाल दें वरना हुक टूटने का डर बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता