Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उपयोगी टिप्स जो देगी आपके छोटे किचन को बड़ा लुक

आम कहावत है, कि किसी के जीने का सही तरीका जानना हो तो सबसे पहले उसके किचन को देखें, जिसका किचन परफेक्ट है उसका घर तो परफेक्ट होगा ही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 5:50:25

उपयोगी टिप्स जो देगी आपके छोटे किचन को बड़ा लुक

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है और परिवार के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। आम कहावत है, कि किसी के जीने का सही तरीका जानना हो तो सबसे पहले उसके किचन को देखें, जिसका किचन परफेक्ट है उसका घर तो परफेक्ट होगा ही। घरों और फ्लैट्स में जगह की कमी होने के कारण आज मॉड्यूलर किचन बहुत ही लोकप्रिय हैं जो स्पेस कम लेने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखते हैं। ऐसे में अगर आप अपने छोटे से किचन को भी तरीके से सजाएंगे तो यह किसी लग्जरी फ्लैट के आलिशान किचन से कम नहीं लगेगा। आप भी अपने किचन को कुछ आसान तरीकों से मॉडर्न और खूबसूरत बना सकते हैं। यह उपयोगी उपाय किचन को बेहतर लुक देने में आपकी मदद करता है। जानिए, छोटे किचन को बड़ा लुक देने में मददगार आसान उपाय।

* दीवारों का सही इस्तेमाल :

आप किचन की दीवारों पर मौजूद खाली जगह का इस्तेमाल जरुरत की छोटी-छोटी चीजों को अटकाने के लिए कर सकती है। जिससे जगह तो बचेगी ही साथ ही किचन की खूबसूरती भी कायम रहेगी।

* पर्दे में रहने दो :

यहां बात किचन में पर्दा लगाने कि नहीं बल्कि सामान को इस तरीके से छिपाने की है कि किचन के स्लैब से लेकर सबकुछ खाली और साफ-सुथरा दिखे। आपका किचन अगर मॉड्यूलर नहीं है तो दरवाजे के पीछे से लेकर स्लैब तक में आप बर्तनों और डिब्बों के लिए स्टैंड फिट करा सकते हैं।

* पुलआउट ड्रावर :

आजकल मॉड्यूलर किचन का चलन है लेकिन मॉड्युलर किचन काफी महंगे पड़ते हैं। इतना खर्च वहन करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। हां, ऐसे में आप मॉड्युलर किचन की तरह के स्लाइडर और पुलआउट ड्रॉवर जरूर लगवा सकती हैं जिसमें कैबिनेट की किवाड़ खोलने के बजाय स्लाइड कर सामान रखना और निकालना संभव हो। ऐसे ड्रॉवर जगह भी कम घेरते हैं और इनमें सामान भी अधिक आता है।
kitchen tips,household tips,home tips * किचन केबिनेट :

किचन के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए अगर कैबिनेट बनवाएं जाएं तो किचन अधिक स्पेसी भी हो जाती है और दिखने में भी खुला-खुला लगता है। किचन में कैबिनेट्स हमेशा ऐसी जगह पर लगाने चाहिए जहां आपके हाथ तो पहुंच सकें लेकिन सिर उससे न टकराए। इससे किचन की ज्यादा जगह भी नहीं घिरती और इनमें सामान भी काफी आ जाता है।

* लाइट पर दें ध्यान :

कमरे की लाइटिंग उसके आकार को प्रभावित करने में बेहद मददगार है। किचन में हमेशा हल्की लाइटिंग का इस्तेमाल करें। कबर्ड में मॉड्यूलर लाइट भी किचन को बड़ा लुक देने में मददगार है।

* सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल करें :

किचन को साफ रखने में काम आने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस स्थान का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो रसोई में रखा जाने वाला कूडादान भी यहां रख सकती हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकती हैं।

* फोल्डेबल टेबल :

यदि आप चाहती हैं कि आपका डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। आप चाहे तो दीवार पर फोल्डेबल टेबल व कुर्सी लगा सकती हैं और एक साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology