Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस समय बहुत पसंद की जा रही हैं ऑनलाइन शॉपिंग, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

आपको खरीददारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 7:11:30

इस समय बहुत पसंद की जा रही हैं ऑनलाइन शॉपिंग, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

कोरोना के समय में एहतियात बरतते हुए लोग बाहर खरीददारी करने बहुत कम जा रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग को बहुत तवज्जो दी जा रही हैं। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई लोगों को संदेह बना रहता हैं की प्रोडक्ट की क्वालिटी कैसी होगी। ऐसे में आपको खरीददारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं, नहीं तो यह सहूलियत आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाएगी। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनका ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ध्यान रखा जाना चाहिए।

वेबसाइट हो सुरक्षित

डिस्काउंट के लालच या सिर्फ आकर्षक विज्ञापन देखकर किसी वेबसाइट से शॉपिंग न करें। ऐसा करना आपको फ्रॉड का शिकार भी बना सकता है। बेहतर यही है कि नामी व क्रेडिशियल वेबसाइट्स से सामान लिया जाए।
shopping tips,online shopping,online shopping tips प्रॉडक्ट रिव्यू

सामान सिलेक्ट कर लें तो उसे खरीदने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें। इससे आपको न सिर्फ उस प्रॉडक्ट के बारे में बल्कि इसे भेजने वाले मर्चेंट के बारे में भी रिव्यू मिल जाएंगे। अगर रिव्यू ठीक नहीं है तो बिल्कुल भी रिस्क न लें और अपने जरूरत के प्रॉडक्ट का वेबसाइट पर कोई दूसरा ऑप्शन तलाशें।

एक्सपायरी डेट

ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे ज्यादा डर रहता है एक्सपायर हो चुके सामान के डिलिवर होने का। इससे बचने के लिए उसकी एक्सपायरी डेट ऑर्डर करने से पहले ही जरूर चेक करें। अगर किसी प्रॉडक्ट के आगे एक्सपायर होने की डेट नहीं लिखी है तो उसे लेने का रिस्क न लें। shopping tips,online shopping,online shopping tips ऑफर्स के फेर में न पड़ें

'एक के साथ छह फ्री... 200 में 7 का कॉम्बो...' इस तरह के ऑफर्स के फेर में न पड़ें। अगर प्रॉडक्ट क्वॉलिटी वाला है तो कोई भी कंपनी इस तरह के ऑफर तो कतई नहीं देगी। भले ही वह पैसों में डिस्काउंट या कॉम्बो पर थोड़ी छूट दे सकती है लेकिन ऐसे असंभव से लगने वाले ऑफर्स वह नहीं देगी।

टर्म्स ऐंड कंडीशन

प्रॉडक्ट रिटर्न से लेकर डिलिवरी से जुड़े टर्म्स ऐंड कंडीशन जरूर पड़ें। यह इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि सामान आपके पास किसी सेकंड या थर्ड सोर्स से आ रहा है। अगर सामान सही तरह से डिलिवर नहीं हुआ या गलत डिलिवर हुआ तो दोनों ही स्थिति में आपको इन पॉलिसी का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology