न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से छोटा रूम भी दिखने लगेगा बड़ा, जानें आर आजमाए

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम स्पेस वाले कमरे को बड़ा दिखा सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 1:45:33

इन टिप्स की मदद से छोटा रूम भी दिखने लगेगा बड़ा, जानें आर आजमाए

एक बड़ा और सुंदर आशियाना किसे नहीं चाहिए। लेकिन तेजी से बढ़ती महंगाई और कम सैलरी में बड़ा घर खरीद पाना संभव नहीं है , लेकिन उम्मीद न छोड़ें, क्योंकि छोटे घरों को भी खूबसूरत और शानदार दिखाने के कई तरीके होते हैं। छोटे घर को बड़ा दिखाने के लिए कुछ सिंपल रूल्स फॉलो करने की जरूरत होती है।दरअसल घर या कमरे में स्पेस का कम होना न केवल अहसज महसूस करवाता है, बल्कि घर को सजाने के लिए आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद नहीं पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम स्पेस वाले कमरे को बड़ा दिखा सकते हैं।

tips to make small room look bigger,small room look big,household tips,home decor tips,small room in house

कालीन की जगह खरीदें गलीचा

अगर आपने अपने घर को अच्छा दिखाने के लिए बड़े-बड़े कालीन खरीदने की सोची है, जबकि आपके रूम छोटे हैं तो यह फैसला बहुत गलत साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कालीन ज्यादा स्पेस लेता है, इससे रूम छोटा दिखता है। भारी-भरकम कालीन की बजाय हल्के रंग के खूबसूरत डिजाइन वाले गलीचे खरीदें, इससे आपका रूम कंजेस्टेड नहीं लगेगा।

हल्का रंग

घर की दीवारों पर जितने ज्यादा हल्के पेंट या सफेदी का इस्तेमाल होगा जगह उतनी ज्यादा बड़ी लगेगी। बेडरूम की दीवारों पर सफेद या कोई भी हल्का रंग आपको ज्यादा जगह होने का एहसास दिलाएगा।कमरों को बड़ा दिखाने के लिए दीवारों की तरह ही परदे भी हल्के रंग के चुनें या फिर परदों और दीवारों का रंग एक सा रखें। परदे एक ही कलर के हों, बहुत ज्यादा रंग-बिरंगे न हों या उस पर बड़े पैटर्न न बने हों। नेट के बने परदे आपके रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

tips to make small room look bigger,small room look big,household tips,home decor tips,small room in house

बिल्ट

इन वॉल शेल्फ-बेड के सिरहाने की तरह दीवार में बिल्ट-इन वॉल शेल्फ लगवाएं। इससे आपका सभी छोटा-मोटा सामान इनमें आ जाएगा और देखने में भी अच्छा लगेगा। बस किताबों को एक लाइन में, फोटो फ्रेम्स को एक लाइन में, शो-पीसेज़ को एक लाइन में और बाकी सामानों को भी सीक्वन में रखें। अगर किसी भी ड्रॉर में कुछ भी रखेंगे तो ये भी खराब लगेगा।

शीशे के लिए सही जगह चुनें

शीशा आपके कमरे को बड़ा दिखाने में मदद करता है। दिन और रात के दौरान कमरे की चमक बढ़ाने के लिए शीशा नेचुरल और आर्टिफिशल दोनों प्रकार के लाइट को रिफ्लेक्ट करता है। इससे कमरे में लाइट बाउंस करती है, जिससे रूम बड़ा दिखता है। इसलिए अपने बेडरूम में मिरर के लिए सही जगह चुनें। बाहरी लाइट रिफ्लेक्ट करे, इसके लिए खिड़की के पास मिरर रखना विशेष रूप से प्रभावी है। इसके अलावा दीवार और कांच के टेबलटॉप पर लगा मिरर भी कमरे को बड़ा दिखाने में सहायता करता है। कमरे को बड़ा दिखाने के लिए आप मिरर कैबिनेट डोर का भी उपयोग कर सकते हैं।

जरूरी फर्नीचर ही लगाएं

अक्सर घर को सजाने के लिए हम अच्छे से अच्छा फर्नीचर लाने की सोचते हैं। फर्नीचर रखने से पहले हम कमरे की जगह भी नहीं देखते हैं और सोचने लगते हैं कि बस अंदर आ जाए तो रूम अच्छा लगने लगेगा। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। अपने आने-जाने वालों को दिखाने के लिए कई बार हम अपने रूम को फर्नीचर रूम बना देते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले अपने रूम में कम से कम फर्नीचर को लगाना होगा, ताकि रूम खुला-खुला नजर आए और देखने में अच्छा लगे। रूम कंजेस्टेड लगेगा तो वहां आपको भी घुटन महसूस होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे