Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के दिनों में इस तरह रखें घर का ध्यान, बचे रहेंगे नमी से

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो बरसात के दिनों में आपके बड़े काम आएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 4:33:40

बरसात के दिनों में इस तरह रखें घर का ध्यान, बचे रहेंगे नमी से

बरसात के इस सुहावने मौसम में सभी के मन को ख़ुशी मिलती हैं और सभी इसका भरपूर मजा लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही इस मौसम में घर की देखभाल करना भी बहुत जरूरी हो जाता हैं क्योंकि सीलन और नमी का खतरा बना रहता हैं। बरसात के दिनों में आई नमी घर में पड़े सामान को बर्बाद कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि पूरे घर की अच्छे से देखभाल की जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो बरसात के दिनों में आपके बड़े काम आएँगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

कीमती गहने
सोने, चांदी व अन्य धातु के गहनों को नमी से बचाने के लिए उन्हें रूई में लपेटकर ही रखें। मॉनसून में चांदी के गहने अक्सर काले पड़ जाते हैं। उनकी चमक बनाए रखने के लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें।
home tips,home care tips,rainy days tips,tips to get rid of moisture,solution of moisture पर्दे और कालीन
बारिश के मौसम में कालीन का इस्तेमाल न करें। उन्हें उठाकर अलमारी में रख दें। अगर आप फिर भी कालीन का इस्तेमाल करना चाह रही हैं तो उन पर गीले पांव न आने दें। उसे सूखा रखने की पूरी कोशिश करें। अगर आपकी कालीन पर धूल-मिट्टी लग जाए तो उसे ब्रश से अच्छे से झाड़ें। पर्दों को मोड़कर डोरी से बांध दें। पर्दे अगर भीग जाएं तो उनमें से तेज़ बदबू आ सकती है। ऐसे में उन्हें धोकर व धूप में सुखाकर ही दोबारा इस्तेमाल करें। धूप निकलने पर पर्दे, कालीन और रग को बाहर ज़रूर सुखाएं।

फर्नीचर
बारिश के दिनों में लकड़ी पर दीमक का लगना आम है। इसलिए हर हफ्ते इसे मिट्टी के तेल से साफ करती रहें। इसके साथ ही कोशिश करें कि फर्नीचर में इस्तेमाल की गई लकड़ी दीमक रोधी ही हो। अगर आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रही हैं तो फर्नीचर को प्लास्टिक के कवर से ढ़क दें, ताकि उनमें नमी न लगे। फर्नीचर को साफ रखना भी बेहद ज़रूरी है। नमी से उनकी सुरक्षा करने के लिए आप ग्लिसरीन और मिट्टी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर लकड़ी पानी से फूल गई है तो उस पर एसिटोन का इस्तेमाल करें। यह पानी जल्दी सोख लेता है। लकड़ी की चीज़ों को पोंछने के लिए सूखे कपड़े का ही प्रयोग करें। home tips,home care tips,rainy days tips,tips to get rid of moisture,solution of moisture कपड़े और अलमारी
धूप न निकलने के कारण इस मौसम में कपड़े अच्छे से सूख नहीं पाते हैं जिसके चलते उनमें एक अजीब तरह की बदबू आने लगती है। अपनी अलमारी को नमी व बदबू से बचाने के लिए उसमें कपूर की गोलियां रखें, ये नमी सोखती है। इसके साथ ही कपड़े तभी अलमारी में रखें, जब वह पूरी तरह सूख गए हों।

जूते-चप्पल की रैक
समय-समय पर जूते-चप्पलों की अलमारी की सफाई करते रहें। जूते-चप्पल बड़ी मात्रा में नमी सोखते हैं और इन्हें गीला पहनने पर पैरों में संक्रमण होने का ख़तरा रहता है। रैक में कम पॉवर का बल्ब लगाएं, ताकि उससे निकलने वाली गर्मी जूते-चप्पलों से नमी सोखती रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology