Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नमक के ये 6 बेहतरीन काम, शायद ही जानते होंगे आप इनके बारे में

भोजन में स्वाद लेकर आने वाला यह नमक कई अन्य बेहतरीन काम भी आता हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Jul 2019 6:40:49

नमक के ये 6 बेहतरीन काम, शायद ही जानते होंगे आप इनके बारे में

नमक एक ऐसा तत्व है जिसके बिना भोजन का कोई स्वाद नहीं लगता हैं। भोजन में इसका संतुलित मात्रा में होना जरूरी हैं क्योंकि कम या ज्यादा होने पर यह भोजन का स्वाद बर्बाद भी कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते है कि भोजन में स्वाद लेकर आने वाला यह नमक कई अन्य बेहतरीन काम भी आता हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह नमक को भोजन के अलावा भी कई कार्यों में लिया जा सकता हैं।

हैंड डियोडोरेंट
अगर खाना बनाने के बाद आपके हाथों से प्याज और लहसुन की गंध नहीं जा रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरके और नमक को आपस में मिलाकर इस मिश्रण को हाथ में मलें। इससे आपके हाथ से बदबू चली जाएगी।
salt,salt remedy,great works of salt,hardly known works of salt,salt tips किचन सिंक साफ करने के लिए
ज्यादातर घरों में किचन सिंक गंदा ही रह जाता है। तेल की वजह से भी इसकी सफाई ज्यादा नहीं रहती है। अगर आपके किचन का सिंक भी गंदा हो गया है तो गर्म पानी में नमक मिलाकर सिंक साफ करें। ऐसा करने से सिंक अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

दाग-धब्बों को दूर करने में
क्या आपके महंगे सूट पर दाग लग गया है? अगर हां, तो अपनी सारी परेशानी भुला दीजिए। नमक का इस्तेमाल करके आप दाग-धब्बों से बहुत आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। पानी में नमक का थोड़ा गाढ़ा घोल बनाकर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। फीके कपड़ों में चमक लाने के लिए भी नमक का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।

जले पर नमक
अगर आपकी त्वचा जल गई है तो नमक आपको तुरंत राहत देने का काम कर सकता है। आपको प्रभावित जगह को सिर्फ नमक से ढक देने की जरूरत है। ये न केवल जलन कम करेगा बल्क‍ि फफोले भी नहीं बनने देगा। salt,salt remedy,great works of salt,hardly known works of salt,salt tips ओरल केयर
दांतों को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो एक भाग नमक में दो भाग बेकिंग सोडा मिलाकर दांतों पर मसाज कर सकते हैं। इससे दांत चमकदार बनते हैं। अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो भी नमक का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एक चम्मच नमक को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर, इस पानी से गरारे करने पर मुंह से बदबू आना बंद हो जाती है। साथ ही ये मसूड़ों और गले को भी राहत देने का काम करता है।

फलों को सुरक्षित रखने के लिए
जिस तरह से नींबू और सिरका फलों व सब्जियों का रंग खराब नहीं होने देते उसी तरह चुटकीभर नमक का इस्तेमाल करके आप इनको सुरक्षित रख सकते हैं। फलों को नमक के पानी में डुबो दें। इससे बाद उन्हें बिना पोछें रख दें। इस प्रक्रिया से फलों का रंग ज्यादा वक्त तक सुरक्षित बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology