न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किचन की कई परेशानियों को दूर करेंगे ये आसान कुकिंग टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको कुकिंग से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी कई बड़ी परेशनियों को चुटकियों में दूर कर सकते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 3:15:05

किचन की कई परेशानियों को दूर करेंगे ये आसान कुकिंग टिप्स

हर गृहणी को किचन की मालकिन कहा जाता हैं जो की अपने रसोई के काम में पारंगत होती हैं और सभी काम फटाफट निपटा लेती हैं। लेकिन किचन से जुड़े कई काम ऐसे होते हैं जो समय लेने के साथ ही परेशानी भी बनते हैं। ऐसे में महिलाओं को मेहनती होने के साथ स्मार्ट बनने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुकिंग से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी कई बड़ी परेशनियों को चुटकियों में दूर कर सकते है।

अनाज और सब्जियों में कीड़ों लगने की परेशानी

मानसून के मौसम में सूखे अनाज, दाल, चने, राजमा आदि चीजों में कीड़ें पड़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए अनाज की डिब्बों में ताजे नीम की पत्तियां ढालने से इससे छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इस दिनों हरी सब्जियों को भी कीड़ें लगने लगते हैं। ऐसे में सब्जियों को बनाने से कुछ देर पहले उसे काट कर पानी में नमक डालकर भिगो देना चाहिए। इससे कीड़ें खत्म होने में मदद मिलती है।

household tips,kitchen tips,kitchen tips in hindi,cooking tips,smart cooking

पनीर और भिंडी के चिपचिपेपन की परेशानी

एक दिन से ज्यादा पनीर को स्टोर करने से वह चिपचिपा होने लगता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए इसे जब भी स्टोर करें इसपर थोड़ा सा रिफाइंड लगा दें। इसके साथ ही भिंडी में मौजूद चिपचिपापन दूर करन के लिए उसे काटने से पहले पानी से धोएं। फिर उसे किसी साफ कपड़े से साफ कर उसपर ही रख कर सूखने दें।

सब्जियों के छिलका उतारने की परेशानी

- ऐसी बहुत सी सब्जियां है जिसके छिलके उतारने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। बात अगर लहसुन की करें तो इसे छिलने से करीब 15 मिनट पहले पानी में भिगो देना चाहिए। इससे इसे छिलना काफी आसान हो जाता है।
- प्याज को काटने से पहले उसका छिलका निकाल कर थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। इससे उसका कड़वापन दूर हो जाता है। साथ ही काटते समय आंखों में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।
- अदरक को छिलने के लिए चाकू की जगह चम्मच को यूज करने से इसका छिलका जल्दी निकालने में मदद मिलती है।

household tips,kitchen tips,kitchen tips in hindi,cooking tips,smart cooking

अन्य टिप्स

- प्याज को जल्दी और क्रिस्पी तलने के लिए उसमें थोड़ी सी चीनी डालना काफी फायदेमंद होता है।
- अगर आपकी सब्जी, बिरयानी, पनीर आदि चीजों को खाने में वे ज्यादा टेस्टी नहीं बनती है तो ऐसे में उसमें थोड़ा सा दही मिला दें। इससे सब्जी का स्वाद बढ़ने के साथ उसकी गुणवता भी बढ़ेगी।
- सब्‍जी का मीठापन, खासतौर पर आलू में मीठापन पाया जाता है। ऐसे में इसकी सब्जी बनाने से करीब 1 घंटा पहले इसे काट कर नमक वाले पानी में भिगोकर रख दें। इससे इसका मीठापन दूर होने की समस्या से राहत मिलेगी।
- अगर आप हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं तो इसे खरीदने के बाद इसकी डंडी निकालकर प्लासिक के डिब्बे में बंद कर स्टोर करें।
- सूखे मेवों को काटने के करीब 1 घंटा पहले फ्रीज में रख देना चाहिए। इससे इसे काटने में आसानी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद