न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफाई के दौरान अक्सर महिलाएं करती हैं ये 5 गलतियां, बनती है बिमारियों का कारण

आज हम आपको महिलाओं से सफाई के दौरान होने वाली गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 8:19:21

सफाई के दौरान अक्सर महिलाएं करती हैं ये 5 गलतियां, बनती है बिमारियों का कारण

घर की सफाई का जिम्मा अधिकतर महिलाओं के हाथ में ही होता हैं और वे इसे बखूबी निभाना जानती हैं। घर छोटा हो या बड़ा अगर उसमें सफाई रहती हैं तो ही वह सुन्दर दिखता हैं। महिलाओं के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण काम होता है क्योंकि सफाई ना होने पर घर का आकर्षण तो खराब होता ही है, साथ ही बिमारियों का डर भी बना रहता हैं। आज हम आपको महिलाओं से सफाई के दौरान होने वाली गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये इन्हें जानें और दूर करने की कोशिश करें।

किचन के समान को साफ करना न भूलें
आम तौर पर लोग सफाई तो कर लेतें हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि आप जिस चीज से साफाई कर रहे हैं वो कितना साफ है। घर की सफाई के साथ आपको डस्टिंग करने वाले कपड़े को समय पर बदलते रहना चाहिए, पोछे को हमेशा धोकर सूखा कर ही रखें, अपने माइक्रोवेव को साफ कपड़े से गीला करके रोजाना साफ करें, सिंक को हल्के गर्म पानी से समय-समय पर वॉश करते रहें। ताकि बैक्टीरिया आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचा सकें।

home tips,cleaning tips,mistakes during cleaning,cleaning ideas

जल्दबाजी में सफाई करना
आजकल भाग दौड़ भरे जीवन में समय ना होने की वजह से लोग हर काम जल्दी-जल्दी करना चाहंते हैं। लेकिन जल्दबाजी में घर की सफाई करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि जर्म्स और बैक्टीरिया को पूरी तरह से साफ करने के लिए सभी सेनिटाइजर और डिसइंफेक्टेड को कम से कम 60 सेंकेंड से 10 मिनट तक छोड़ना जरूरी होता है। क्योंकि स्प्रे करते ही वॉश करने से जर्म्स रह जाते हैं।

डस्टिंग के बाद वैक्यूम न करना
अकसर लोग सफाई करते समय सिर्फ डस्टिंग कर के ही संतुष्ट हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनका घर साफ हो चुका है। लेकिन बता दें कि डस्टिंग करने के बाद अपने घर को वैक्यूम क्लीनर से जरूर साफ करें। क्योंकि डस्टिंग करने से धूल मिट्टी फ्लोर पर ही रह जाती है। जिससे कई तरह की बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्म्युनोलॉजी के अनुसार डस्ट से एलर्जी होती जिसमें खुजली, छींके, खांसी होने के साथ अस्थमा का अटैक भी आ सकता है।

home tips,cleaning tips,mistakes during cleaning,cleaning ideas

फफूंदी पर ध्यान न देना
फफूंदी कई प्रकार की होती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो फफूंदी साफ करते समय कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट के अनुसार फफूंदी के कारण लोग अस्थमा के शिकार भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि फफूंदी को गर्म पानी के साथ डिटर्जेंट से साफ करना चाहिए। फफूंदी को पूरी तरह खत्म करने के लिए साफ करने के बाद डिसइंफेक्टेड जरूर डालें।

धूप के समय खिड़की धोना
अकसर देखने को मिलता है कि लोग धूप में घर की खिड़कियां धोते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो खिड़कियों को धूप में धोने के बजाए शाम के समय ही धोना चाहिए। क्योंकि धूप पानी को जल्दी सूखा देती है। जिस वजह से शीशे पर धारियां पड़ जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह