न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से रखे दीवाली पर अपने पेट्स का ख्‍याल, कहीं हो ना जाए कोई अनहोनी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रखकर अपने पेट्स का ख्याल रख सकेंगे ताकि कोई अनहोनी ना हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 5:44:30

इन तरीकों से रखे दीवाली पर अपने पेट्स का ख्‍याल, कहीं हो ना जाए कोई अनहोनी

आने वाले दिनों में दिवाली का पर्व आने वाला हैं जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। दिवाली आने से कई दिनों पहले ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती हैं। दिवाली पर सभी अपने परिवार और दोस्तों संग आनंद उठाते हैं। लेकिन अगर आपके घर में पालतू जानवर भी हैं तो इनका भी अच्छे से ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। जी हां, दिवाली के दिनों में पटाखों और शोरगुल से पैट्स बैचेन हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें आपकी जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रखकर अपने पेट्स का ख्याल रख सकेंगे ताकि कोई अनहोनी ना हो।

पटाखों से रखें दूर

आपको ये तो पता ही होगा कि पैट्स के कान और आंखें बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें किसी ऐसे रूम में रखें जहां तक ज्यादा आवाज न पहुंच सके। वरना आपके पेट्स एकदम से आक्रमक हो सकते हैं। ज्‍यादा तेज आवाजों से पैट्स डिप्रेस भी हो जाते हैं। आप चाहें तो उनके डॉक्टर से बात करके उन्हें इसके लिए कोई दवा भी दिलवा सकते हैं।

home tips,pets care tips,pets on diwali

पेट के साथ दिवाली मनाएं

अगर आपका पैट अभी कुछ महीनों का ही है तो उसे अलग रूम में रखने के बजाय अपने साथ ही रखें और उसे भी अपने मेहमानों से मिलवाएं इससे उसे भी अच्छा लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कि वो खाने की चीजों को सूंघे ना।

पैट्स को भी दे समय

ये सही है कि इस त्यौहारी सीजन में आप हर समय उनके साथ नहीं रह सकते लेकिन कोशिश करें कि आपके बिजी रहने के चक्कर में आपके पैट को बोरियत न हो। पटाखों की आवाज की वजह से वो तनाव में आ सकते हैं। इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालें।

home tips,pets care tips,pets on diwali

दरवाजों को खुला न छोडें

अगर आप चाहते हैं कि आपके पैट को दिवाली के धूम-धड़ाके से परेशान न हो तो शाम होने से पहले ही उसके गेट को अच्छे से बंद कर दें ताकि पटाखों की आवाज उसे ज्यादा परेशान न करे। साथ ही आप अपने पेट के कमरे में सॉफ्ट म्यूजिक भी प्ले कर सकते हैं। इससे उसका ध्यान पटाखों पर कम रहेगा और वो खुद को ज्यादा सेफ फील कर सकेगा।

केमिकल वाले रंगों से ना बनाएं रंगोली

अगर दिवाली है तो रंगोली भी होगी ही। पर अगर आपके घर में पैट है तो यहां भी सावधानी रखने की जरूरत है। या तो आप ध्‍यान रखें कि इस जगह आप रंगोली बनाएं जहां आपका पैट्स ज्‍यादा न जाता हो या आप उसे रंगोली से दूर रखें। क्योंकि अगर ये केमिकल कलर आपके पैट के पेट के अंदर चला गया तो परेशानी हो सकती है। इसकी जगह आप फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। ऐसे में रंगों को देखकर वो एक्साईटमेंट में उन्हें खा भी लें तो भी कोई नुकसान नहीं होगा।

मीठे से दूर ही रखें

दिवाली पर घरों में मिठाइयां तो आती ही हैं पर ये आपके पैट्स के लिए सही नहीं है। अपने पैट्स को ऐसी कोई भी मिठाई या खाद्य वस्तु न खिलाएं जो उनके होठों पर चिपकती हो। क्योंकि उन्हें इसे पचाने में काफी परेशानी होगी। इसकी जगह उन्हें रोजाना दिया जाने वाला खाना ही दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद