भारतीय संस्कृति में साड़ीही महिलाओं का मुख्या परिधान माना जाता हैं। पूरे देश में साड़ी का ही प्रचलन है बस इसे पहनने का अपना-अपना तरीका होता हैं। महिलाऐं ज्यदातर सिल्क साड़ियाँ पहनना पसंद करती हैं जो कि बेहद कीमती होती हैं। ऐसे में इण की सार-संभाल करना भी बहुत जरूरी हो जाता है ताकि इसे लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप सिल्क साड़ियों की अच्छे से देखभाल कर पाएँगे। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में।
![इन तरीकों से करें सिल्क की साडीयों का रखरखाव, चमक रहेगी बरकरार silk saree maintaining tips,caring tips of silk saree,household tips,home decor tips,clothing care tips]()
* समय समय पर साड़ियों की तहों को बदलते रहें। भारी साड़ियों को अलमारी में लटका कर न रखें। इससे भी सिल्क साड़िया खराब होती है।
* सिल्क की साड़ियों को कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
* नैप्थलीन की गोलियों का इस्तेमाल करना भी अच्छा है। जब भी आप इन्हें पहनें, इन्हें अलमारी में रखने से पहले हवा में सुखाएं, ताकि इनमें किसी प्रकार की बदबू न रह जाए। सिल्क की साड़ी के लिए ड्राई क्लीनिंग सबसे सुरक्षित तरीका है।
![इन तरीकों से करें सिल्क की साडीयों का रखरखाव, चमक रहेगी बरकरार silk saree maintaining tips,caring tips of silk saree,household tips,home decor tips,clothing care tips]()
* अपनी सिल्क की साड़ियों को नया बनाए रखने के लिए उन्हें हमेशा सूती कपड़े में लपेट कर रखें। उन्हें हैंगर में न लटकाएं और हर साड़ी को अलग-अलग कवर में रखें।
* कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर इन्हें बाहर निकालकर धूप दिखाएं। इससे उनकी चमक बनी रहेगी।