Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से करें पानी की बचत, जल ही जीवन है

ऐसे में हमें पानी की संभाल की ओर कठोर कदम उठाने होंगे जिससे हमें और हमारी आने वाली पीढ़ीयों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़ें। तो चलिए पानी की एहमियत को समझते हुए जानते हैं इसकी संभाल के कुछ तरीके...

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 4:42:40

इन 5 तरीकों से करें पानी की बचत, जल ही जीवन है

जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है।लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में हम जाने-अनजाने पानी का दुरुपयोग कर जाते हैं। घर के कामकाज करते वक्त पानी की टैप खुली छोड़े रखना या फिर नहाते वक्त जरुरत से अधिक पानी का इस्तेमाल करने से पानी सबसे ज्यादा वेस्ट होता है। ऐसे में हमें पानी की संभाल की ओर कठोर कदम उठाने होंगे जिससे हमें और हमारी आने वाली पीढ़ीयों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़ें। तो चलिए पानी की एहमियत को समझते हुए जानते हैं इसकी संभाल के कुछ तरीके...

tips to save water,saving water tips,household tips,save water,resources to save water टैप की जगह बाल्टी का करे इस्तेमाल

गाड़ी धोते समय पाइप की बजाय बाल्टी व मग का प्रयोग करें, इससे काफी हद तक पानी बच जाता है। हो सके तो आजकल मार्किट में बहुत सारे गाड़ी साफ करने वाले लोशन उपलब्ध हैं जिनकी मदद से बिना पानी के गाड़ी को साफ किया जा सकता है। सब्जियां-फल धोने के लिए भी बर्तन का इस्तेमाल करें। बहते पानी के नीचे फल-सब्जियां रखकर धोने से बहुत ज्यादा पानी बर्बाद होता है।

पानी का नल जरुरत पड़ने पर ही खोलें

दाढ़ी बनाते समय, ब्रश करते समय, सिंक में बर्तन धोते समय, नल तभी खोलें जब पानी की ज़रूरत हो। ऐसा न हो बर्तन पर अभी साबुन लग रहा हो और साथ में ही पानी की टैप भी लगातार चलती रहे।

बच्चों को समझाए पानी की अहमियत

बच्चे अक्सर खेल-खेल में पानी का दुरुपयोग कर बैठते हैं। खासतौर पर बच्चों को पानी की अहमियत के बारे में समझाने के साथ-साथ उन्हें पानी की बचत करना भी सिखाएं।
tips to save water,saving water tips,household tips,save water,resources to save water शॉवर की जगह बाल्टी का करें इस्तेमाल

नहाते वक्त शॉवर की बजाए टब या बाल्टी का उपयोग करें।अगर बच्चे शॉवर के नीचे नहाने की जिद्द करते हैं तो हफ्ते में सिर्फ एक दिन के लिए उन्हें ऐसा करने दें, रोज-रोज शॉवर का इस्तेमाल करने से पानी बहुत ज्यादा बर्बाद होता है। आपको बता दें कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर केवल एक बाल्टी पानी से नहाते हैं, अपने बच्चो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

लीक होती टैप तुरंत करवाएं ठीक

घर में लीक कर रही टैप को तुरंत ठीक करवाएं। कई बार हम ध्यान नहीं देते लेकिन फ्लश में से भी थोड़े-थोड़े पानी का रिसाव लगातार होता रहता है। सेंटरी वाले को बुलाकर उस प्रॉब्लम को भी ठीक करवाएं। अगर कहीं घर के बाहर सरकारी टैप में लीकेज होती दिखे तो तुरंत अपने एरिया के सरकारी कर्मचारी को सुचेत कर नल ठीक करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology