न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाय बनाने के अलावा भी कई काम आते हैं टी बैग्स, उपयोग जानकर रह जाएंगे हैरान

आज इस कड़ी में हम आपको टी बैग्स के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं और घर के काम को आसान बनाया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 5:22:18

चाय बनाने के अलावा भी कई काम आते हैं टी बैग्स, उपयोग जानकर रह जाएंगे हैरान

कई लोग होते हैं जिनके दिन की शुरुआत चाय के बिना नहीं होती हैं और इसके लिए वे टी बैग्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की टी बैग्स चाय बनाने के अलावा भी कई अन्य उपयोग में ली जाती हैं। जी हां, चाय बनाने के बाद टी बैग्स को फेंक दिया जाता हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको टी बैग्स के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं और घर के काम को आसान बनाया जाता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

पास्ता और ओट्स में मिलाएं एक्सट्रा फ्लेवर

पास्ता, बच्चे हो या बड़े पर एक बाउल चीज पास्ता को देखकार सभी के मुंह में पानी आ जाता है। पास्ता या ओट्स बनाने से पहले, उसे जैस्मीन या ग्रीन टी बैग के साथ रखें। टी बैग से पास्ता और टेस्टी बनेगा। ये ऐक्सपेरीमेंट तभी करें जब आपको नई-नई चीजें खाने का शौक हो।

home tips,household tips,reuse used tea bags,tea bags remedies

घर की बदबू को करे दूर

फ्रिज की बदबू से हम काफी परेशान रहते हैं। कई बार हफ्तों निकल जाते हैं और हम फ्रिज की सफाई नहीं कर पाते। ऐसे में फ्रिज से बदबू आना तो लाजमी है। पर टी बैग्स से इस समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है। इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में रखें। इसके अलावा ड्राई टी बैग को अगर ऐश ट्रे या डस्टबिन में रखा जाए तो इनकी भी बदबू दूर हो जाती है।

ग्लास की सफाई

टी बैग्स से आप अपनी खिड़कियों के शीशे और ड्रेसिंग टेबल के आईने को भी साफ कर सकते हैं। यूज्ड टी बैग्स को खिड़कियों और ड्रेसिंग टेबल के शीशों पर रगड़ें, खिड़कियों और शीशे बिल्कुल नए जैसे हो जाएंगे।

home tips,household tips,reuse used tea bags,tea bags remedies

चूहों की छुट्टी

चूहे यानि की आफत का दूसरा नाम। ये समस्या बहुत ही आम है। पर इन छोटे शैतानों से निजात पाना उतना ही मुश्किल है। पर छोटे से टी बैग से आप चूहों से निजात पा सकती हैं। ड्राई, अनयूज्ड टी बैग्स को अल्मारी, क्लोजेट, रैक कहीं पर भी रखें। चूहों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी। टी बैग्स में पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डाल दें तो मकड़ी और चींटियों से भी निजात पाया जा सकता है।

बर्तनों से हटाए चिकनाई

बर्तनों से चिकनाई हटाना किसी युद्ध जीतने से कम नहीं है। जिद्दी दाग हटाने में बहुत मेहनत लगती है। पर टी बैग्स से आप ये काम भी आसानी से कर सकती हैं। सिंक में हल्का गर्म पानी और 2-3 यूज किए हुए टी बैग्स डालें। इससे बर्तनों की चिकनाई कम हो जाएगी और आपको बर्तन धोने में आसानी होगी।

लकड़ी के फर्नीचर और फर्श की सफाई

टी बैग्स को पानी में उबालें। कुछ देर के लिए ठंडा करें। अब इसमें एक नर्म कपड़े को भिगोएं और लकड़ी के फर्नीचर या फर्श को इससे साफ करें। सूखे कपड़े से पोंछ लें। फर्नीचर नए जैसे हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद