हमारी रोज़ मर्रा की जिन्दगी में ऐसी बहुत सी चीज़े होती है जो की बहुत ही उपयोगी होती है। इन्ही चीजों में से है ब्रश एक है जिसको हम बदलते रहते है। जब कभी हम नया ब्रश लाने के लिए अपना पुराना ब्रश फैंक देते है। लेकिन टूथपेस्ट करने का यह ब्रश घर की साफ़ सफाई में भी आपकी मदद करती है। इसलिए ही पुराने ब्रश को फैंकने से बढिया है की इन ब्रश को सम्भालकर रखना चहिये। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप सफाई में अपना योगदान दे सकती है। तो आइये जानते है इस बारे में...
* कई बार कपड़े के जूतों पर मिट्टी जम जाती है। अब हर बार तो जूते धोए नहीं जा सकते। ऐसे में ब्रश की मदद से मिट्टी को काफी आसानी से निकाला जा सकता है।
* कम्प्यूटर की-बोर्ड को साफ करने के लिए भी आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से रीमोट भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
![पुराना टूथब्रश है इतने काम का, उपयोग जान फैकने से पहले एक बार सोचेंगे household tips,tips to reuse brush,brush use]()
* अगर आपके कपड़ों पर दाग लग गया है और बहुत कोशिश के बाद भी वह दूर नहीं हो रहा है तो ब्रश का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा। धब्बे वाली जगह पर बेकिंग पाउडर छिड़कें और उस पर कुछ बूंदे पानी की डालकर रगड़ें। इससे दाग साफ हो जाएंगे।
* टूथब्रश कोने-कोने में जाकर दाग-धब्बों को दूर कर सकता है। एक ब्रश में सिरके की कुछ बूंदें डालकर नल पर रगड़ें। इससे नल के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
* टूथब्रश कोने-कोने में जाकर दाग-धब्बों को दूर कर सकता है। एक ब्रश में सिरके की कुछ बूंदें डालकर नल पर रगड़ें। इससे नल के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।