Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दाग कर रहे परेशान, ये तरीके बनाएंगे आपका काम आसान

यहां हैं घर की वह जगहें जहां सबसे ज़्यादा तेल के दाग़ होते रहते हैं और उनसे आसानी से छुटकारा पाने के कुछ असरदार तरीक़े

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 8:26:24

कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दाग कर रहे परेशान, ये तरीके बनाएंगे आपका काम आसान

हर घर पर दाग़ों का सबसे बड़ा कारण होता है तेल।कभी सुबह नाश्ता बनाते समय आपकी आस्तीन पर छोटा सा तेल का दाग लग जाता है तो कभी आपकी बाइक की चैन से आपके पैंट पर ग्रीस का दाग लग जाता है, तो कभी कारपेट पर तेल के दाग पड़ जाते हैं। एक ही आसान से तरीके से इन कपड़ों पर लगे तेल या ग्रीस के दाग को निकाल सकते हैं, और इसके लिए आपको बस जरूरत है घर में रोजाना उपयोग होने वाली कुछ चीजों की। यहाँ सीखें की हर प्रकार के कपड़ों पर लगे नए या पुराने ग्रीस के दाग को कैसे छुटाये।यहां हैं घर की वह जगहें जहां सबसे ज़्यादा तेल के दाग़ होते रहते हैं और उनसे आसानी से छुटकारा पाने के कुछ असरदार तरीक़े
tips to remove oil stains,oil stains,household tips,home decor tips,oil stains on clothes,removing oil stains tips कार्पेट पर तेल

1 कप पानी में 2 चम्मच बर्तन धोने का लिक्विड डालें। इसे एक साफ़ कपड़े या स्पंज से दाग़ पर लगाएं और टिशु पेपर से सोख लें। ध्यान रखें कि लिक्विड में किसी भी प्रकार का ब्लीच न हो वरना कार्पेट ख़राब हो सकता है। बर्तन धोने का साबुन या फिर शैम्पू ,तेल के दाग़ निकालने के लिए सबसे उचित है।

पाउडर से मिटायें दाग

आप बेबी पाउडर, टैल्कम पाउडर, बेकिंग पाउडर या कॉर्न स्टार्च जो भी आपके पास हो उसे उपयोग कर सकते हैं। ग्रीस लगी हुई जगह पर पाउडर लगाने में कंजूसी ना करें और दाग को पाउडर से अच्छे से कवर करे। पाउडर ग्रीस को सोखना शुरू कर देगा।ग्रीस को सेट होने और सोखने के लिए आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसी स्थिति जहां तेल गीला,ज्यादा फैला हुआ है और उसे साफ करना है, तो पहले उसे पेपर टॉवल से पहले सुखा लें, उसके बाद पाउडर डालें।श के छोटे, स्विफ्ट स्ट्रोक की मदद से पाउडर को को कपड़े की प्रभावित जगह से निकाले।

tips to remove oil stains,oil stains,household tips,home decor tips,oil stains on clothes,removing oil stains tips फ़र्श पर तेल

फ़र्श पर गिरे तेल को ब्रेड के टुकड़े से सोख लें। इसके लिए आप पेपर भी ले सकते हैं। पोंछने के बाद, उस जगह पर थोड़ा पाउडर डाल कर साफ़ कर दें। अगर अभी भी चिकनाहट बाकी लगे तो बर्तन के लिक्विड को पानी में मिला कर एक कपड़े से पोंछ दें।

कपड़ों पर तेल

सबसे पहले पेपर नैपकिन से अतिरिक्त तेल को साफ़ कर दें। इसके बाद दाग़ पर चिकनाई हटाने वाले बर्तन के साबुन, या ऑइल फ्री शैम्पू लगाएं और कुछ देर छोड़ दें। अब दाग़ पर थोड़ा एलोवेरा रगड़ें और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

सीमेंटेड फ़र्श पर तेल

सीमेंट की सतह से अगर रगड़ा जाए, तो तेल का दाग़ और फैलता जाएगा। इसलिए उस जगह पर शरीर पर लगाने वाला पाउडर या बड़ी जगह के लिए बिल्लियों का लिटर (जो आसानी से बाज़ार में मिलता है) डाल दें। रात भर छोड़कर अगले दिन उसे साफ़ कर दें। अगर कुछ चिकनाई बाकी रह जाए तो साबुन के पानी से पोंछ दें, दाग़ निकल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology