न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किचन की सफाई को आसान बनाएंगे ये टिप्स, कम मेहनत में होगा सारा काम

चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने किचन की सफ़ाई कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 2:14:42

किचन की सफाई को आसान बनाएंगे ये टिप्स, कम मेहनत में होगा सारा काम

किचन में खाने बनने की वजह से टाइल्स, सिंक आदि पर चिकनाई, मसालों के जिद्दी दाग लग जाते हैं जो आसानी से साफ नहीं होते हैं। किचन को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां कुकिंग के साथ ही खान-पान की चीजें भी होती है। अगर कुछ आसान टिप्स को आजमाएं ,तो थोड़े से ही वक्त में घर में मनचाही सफाई पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने किचन की सफ़ाई कर सकते हैं।

kitchen tips,kitchen cleaning tips,things to keep in mind while cleaning kitchen,kitchen cleaning tricks,household tips,home decor tips

काउंटरटॉप की सफाई

अक्सर रोटियां बनाते समय किचन का काउंटरटॉप काफी गंदा हो जाता है और उसे बाद में साफ करना एक झंझट लगता है। ऐसे में आप जब भी रोटियां बनाएं तो पहले नीचे अखबार बिछा लें। फिर उसके उपर चकला रखें और बेलन की सहायता से रोटी बनाएं। इससे काउंटरटॉप भी साफ रहेगा और सूखा आटा आप फिर से इकट्ठा करके वापिस डिब्बे में डाल सकती हैं।

किचन की टाइल्स और दीवारों की सफाई

किचन की टाइल्स और दीवारों की सफाईसे चिकनाई हटाने के उपाय अगर आप किचन की टाइल्स से चिकनाई और मसालों के दाग हटाना चाहते हैं, तो एक स्प्रे बोतल में 2 कप सिरका और 2 कप पानी को मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे टाइल्स पर स्प्रे करें और एक माइक्रो फाइबर कपड़े की मदद से उसे साफ करें। माइक्रो फाइबर कपड़ा दूसरे कपड़े की तुलना में, गंदगी को अच्छे से सोख लेता है और इससे टाइल्स पर खरोंच भी नहीं आती है।

kitchen tips,kitchen cleaning tips,things to keep in mind while cleaning kitchen,kitchen cleaning tricks,household tips,home decor tips

किचन कैबिनेट्स की सफाई

गर्म पानी में साबुन मिलाकर उसमें स्पंज या स्क्रबिंग पैड डुबोकर कैबिनेट्स को साफ करें। कैबिनेट्स के दरवाज, हैंडल और खोलने की जगह की अच्छी तरह सफाई करें क्योंकि यह एरिया ज्यादा चिपचिपा और गंदा होता है।किचन कैबिनेट्स को अंदर से वार्निश पेंट कराएं। इससे कीड़े-मकौड़े एवं क्रॉकरोच आदि से बचा जा सकता है।

किचन अप्लायंसेस

किचन अप्लायंसेस, जैसे फ़्रिज, माइक्रोवेव, अवन, मिक्सर और जूसर की बाहरी सतह की सफ़ाई के लिए 1 कप गुनगुने पानी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में भरकर छिड़कें, और साफ़ कपड़े से पोंछें। इस आसान तरीक़े से आप अप्लायंसेस पर लगे चिपचिपे दाग़ों की सफ़ाई आसानी से कर सकते हैं।

सिंक की सफाई

किचन सिंक में जमी सफेदी को साफ करने के लिए 1/2 कप पानी में 3-4 टीस्पून विनेगर मिलाकर सिंक में लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अखबार से इसे पोंछ दें। सिंक नई जैसी हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे