Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TV खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आजकल मार्केट में तरह-तरह के टीवी आने लगे है। पहले के समय में एक ही तरह के टीवी थे जिनमे लोगो को टीवी सेलेक्ट करने में कोई दिक्कत नही होती थी

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Dec 2017 2:52:30

TV खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आजकल मार्केट में तरह-तरह के टीवी आने लगे है। पहले के समय में एक ही तरह के टीवी थे जिनमे लोगो को टीवी सेलेक्ट करने में कोई दिक्कत नही होती थी पर अब समय के साथ-साथ कई तरह के टीवी ने मार्केट में अपनी जगह बना ली है। जैसे की एलसीडी टीवी, एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, 4K टीवी, एचडी टीवी और प्लाज्मा टीवी आदि। मार्केट में मल्टीफीचर्स और हाईटेक टेलीविजन मौजूद हैं। हालांकि, सभी टीवी की कीमत अलग-अलग होती है। ऐसे में आप नया टीवी लेने जा रहे हैं तो अपने बजट के साथ टीवी के फीचर्स का भी ध्यान रखें। TV खरीदने की बात दिमाग में आते ही आप सबसे पहले सभी मशहूर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स के टीवीज के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन बाजार में कई तरह के मॉडल्स उपलब्ध हैं जिन्हें आप खरीदते समय भ्रमित हो जाते हैं। आज हम ऐसे टिप्स लेकर आएं है जो सही TV खरीदने में आपकी मदद करेंगे।

* स्क्रीन साइज :

टीवी खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि आपके घर में किस साइज की टीवी की जरुरत है। टीवी खरीदते वक्त उसकी स्क्रीन साइज, टीवी का साइज काफी मायने रखता है लेकिन हो सकता है कि आपकी पसंद और आपके घर का साइज एक दूसरे के विपरीत हो। यानी टीवी उसी साइज का लेना चाहिए जो आपके ड्राइंगरूम या फिर बेड रूम में फिट बैठ सके। इसके अलावा, आपके घर में कितने लोग है इस बात पर भी टीवी का साइज निर्भर करता है। अगर आपके घर में ज्यादा लोग है तो बड़ी साइज का टीवी लेना चाहिए जो आपके सीटिंग एरिया में फिट बैठ सके।

* TV आउटपुट :

शोरूम में आपकी टीवी में जैसा आउटपुट दिखेगा वैसा घर में दिखना मुश्किल है क्योंकि हो सकता है घर में आप साधारण केबल कनेक्शन प्रयोग कर हें हो या फिर साधारण एंटीना से ही टीवी देखें, लेकिन शौरूम में हमेशा ब्लू रें और हाई क्वालिटी इक्यूपमेंट टीवी से कनेक्ट रहते हैं जिसकी वजह से टीवी में हमेशा ब्राइट कलर व्यू दिखता है।

* हाई डेफिनेशन TV :

अगर आप एक अच्छा टीवी खरीदना चाहते हैं तो फुल HD 1080p टीवी खरीदने का विकल्प सही रहेगा, जो स्क्रीन रेसोलुशन के मामले में 720p HD रेडी TVs से बेहतर होगा। अगर आपका रूम छोटा है तब भी HD 1080p टीवी खरीदना सही रहेगा।
buy television,household tips * अच्छे ब्रांड के टीवी को ही चुने :

अगर आप टीवी लेने जा ही रहे है तो एक अच्छे टीवी को ही चुने। कुछ पैसो के चक्कर में ख़राब टीवी न लाये जो कि कुछ ही दिन में चलना बंद हो जाए और आपको सोचने पर मजबूर कर दें कि अगर थोड़े पैसे और लगा लिए होते तो आज एक अच्छा टीवी मिलता।

* बजट के हिसाब से टीवी खरीदें :

जब भी आप टीवी खरीदने जायें तो अपना बजट ध्यान में रखें। सेल्समेन का काम टीवी बेचने का होता है। वह आपको अपने वहाँ के बेस्ट और ज्यादा कीमत के टीवी दिखायेगा लेकिन आप अपने बजट के हिसाब से ही अपना टीवी चुने।

* यूसेज :


टीवी खरीदने से पहले आप यह देख लें कि जिस ब्रॉड का टीवी आप खरीद रहे हैं उसे चलाना आसान है या नही कही ऐसा ना हो कि आप टीवी खरीदने के बाद उसे आसानी से चला भी ना सकें। टीवी खरीदते समय एडिशनल फंक्शनलिटी से लैस मॉडल से भी बचें, क्योंकि उन फीचर्स के लिए पैसे खर्चने की जरूरत नही है जो आपके काम के ही ना हों।

* स्पीकर साऊंड :

टीवी खरीदने से पहले उसकी साऊंड क्वालिटी और मैक्सिमम साऊंड चैक कर लें। बेहतर रहेगा अगर आप 2।1 चैनल स्पीकर्स वाला टीवी ही खरीदें ताकि टीवी में 5 फीट दूर बैठकर भी मूवी आदि को एन्जॉय किया जा सके।

* कनेक्टिविटी पोर्ट्स :


LED TV में कनेक्टिविटी एक अहम फीचर है जो आपको साधारण टीवी में नही मिलेंगे। ध्यान रहे टीवी में USB पोर्ट, HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक जरूर हो ताकि आप पेन ड्राइव आदि को अटैच कर आसानी से यूज कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology