मॉर्डन समय के साथ-साथ आजकल हर गृहणी कपड़ों को वाशिंग मशीन से ही धोती है। वॉशिंग मशीन ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। कपड़े धोने के लिए ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत सारे लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि वॉशिंग मशीन का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे हो। आजकल इलेक्ट्रौनिक मशीनों ने काम करने की मेहनत बचा दी है, लेकिन अगर हमारी मदद करने वाली चाजों का अगर हम सही ढ़ग से इस्तेमाल न करें तो यह आपके काम को बिगाड़ भी सकती है। क्या आप जानती हैं कि कपड़ों की सही धुलाई के साथ-साथ उनकी क्वालिटी को भी कैसे बरकरार रखा जा सकता है?हम आपको बता रहे हैं कैसे करें कपड़ों की धुलाई।
![कहीं आपकी वाशिंग मशीन बिगाड़ तो नहीं रही कपड़ों की क्वालिटी, दे इन बातों पर ध्यान washing clothes in washing machine,tips to wash clothes in washing machine,household tips,home decor tips,washing clothes,washing machines]()
- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय सभी कपड़ों को अलग-अलग कर लें। ज्यादा गंदे कपड़ों, रंग छोड़ने वाले कपड़ों को अलग धोएं तो कम गंदे कपड़ों को अलग। इसी तरह ऊनी और सूती कपड़ों को भी अलग कर लें और कमीजों, पैंटों, नए सूती कुरतों आदि को भी अलग करके धोएं। वहीं, चादरों, तौलियों और नाइट सूटों को अलग से धोएं। सभी कपड़ों को एक-साथ धोने से ही वह जल्दी खराब हो जाते हैं।
- मशीन में कपड़े डालने से पहले चेक कर लें कि उसका रंग तो नहीं निकल रहा, क्योंकि अगर रंग निकलने वाला कपड़ा हुआ तो मशीन में डाले गए सारे कपड़े खराब हो जाएंगे।
- कई मशीनों की बुकलेट में लिखा होता है कि नौर्मल डिटर्जैंट के साथ आधा ढक्कन मशीन का डिटर्जैंट भी डालें, जो अलग से खरीदना होता है। लेकिन कई बार महिलाएं सोचती हैं कि इसे खरीदने की क्या जरूरत है। मगर यह सोच ठीक नहीं है, क्योंकि उस डिटर्जैंट की वजह से ही तो कपड़े ज्यादा साफ होते हैं।
![कहीं आपकी वाशिंग मशीन बिगाड़ तो नहीं रही कपड़ों की क्वालिटी, दे इन बातों पर ध्यान washing clothes in washing machine,tips to wash clothes in washing machine,household tips,home decor tips,washing clothes,washing machines]()
- मशीन में कपड़े डालते समय सबसे पहले बड़े कपड़े और फिर फिर छोटे कपड़े डालें और कपड़ों की तह को खोल कर ही उसे धोएं। नहीं तो वह अच्छी तरह साफ नहीं होंगे। कपड़ों को एक-साथ डालने से वह आपस में उलझ जाएंगे। इसके अलावा इससे मशीन स्पंज भी करने लगती है और उसके फटने और मशीन में एरर आ सकता है।
- डिटर्जैंट का इस्तेमाल करते समय फैब्रिक का भी ध्यान रखें। सिल्क या ऊनी कपड़ों की धुलाई के लिए मुलायम डिटर्जैंट का इस्तेमाल करें। बच्चों के कपड़ों की धुलाई के लिए बेहद मुलायम डिटर्जैंट का इस्तेमाल करें, क्योंकि बच्चों की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। सफेद कपड़ों की धुलाई के लिए ब्लीच फौर्मूला वाले डिटर्जैंट का इस्तेमाल करें तो रंगीन कपड़ों की धुलाई के लिए ऐसे डिटर्जैंट का इस्तेमाल करें जिस से कि कपड़ों में चमक आ जाए।