Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहें हैं नए घर में शिफ़्ट होने की तैयारी, इन बातों का ख़्याल रख बनाए शिफ्टिंग को आसान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से शिफ्टिंग को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 5:50:28

क्या आप भी कर रहें हैं नए घर में शिफ़्ट होने की तैयारी, इन बातों का ख़्याल रख बनाए शिफ्टिंग को आसान

जब भी कभी किसी का किराए का घर होता हैं और जब उसे बदलने की बारी आती हैं तो यह बहुत झंझट का काम लगता हैं। जी हां, अपना सारा सामान समेटना, पैक करना और बिना किसी नुकसान के शिफ्ट करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। बसी-बसाई ज़िंदगी को नई जगह पर लेकर जाना किसी सिरदर्द से कम नहीं। लेकिन आपके इस काम को आसान बनाया जा सकता हैं अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से शिफ्टिंग को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकता हैं।

शिफ्ट होने से पहले

- नए घर में शिफ्ट होने से पहले मेन डोर का लॉक बदलें, क्योंकि सिक्योरिटी के लिहाज़ से यह बहुत ज़रूरी है।
- सामान शिफ्ट करने से पहले पूरे घर की साफ़-सफ़ाई करवा लें। किराए का घर है, तो मकान मालिक से कहकर पेंटिंग वगैरह करवा लें।
- ख़ुद का घर हो, तो टाइल्स, फर्नीचर आदि का पूरा काम करवा लें, ताकि जाने के बाद कुछ महीनों तक आपको इन कामों के लिए सामान इधर-उधर न करना पड़े। किसी अच्छी पेस्ट कंट्रोल कंपनी से पूरे घर में पेस्ट कंट्रोल कराएं।
home tips,household tips,house shifting,house shifting tips - रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए घर के आस-पास की जगहों को अच्छी तरह देख लें, ताकि सारे स्टोर्स, क्लीनिक आदि की जानकारी पहले से हो और ज़रूरत पड़ने पर इधर-उधर भटकना ना पड़े।
- पुराने घर में मौजूद सभी चीज़ें नए घर में लाने की ज़रूरत नहीं है। पुरानी और ग़ैरज़रूरी चीज़ों को बेच दें या किसी और को दे दें।
- इंटरनेट कनेक्शन के लिए सोसाइटी के सर्विस प्रोवाइडर से बात करके फाइनल कर लें या अपनी सहूलियत के अनुसार किसी अच्छी कंपनी का डोंगल लेकर भी काम चला सकते हैं।
- शिफ्टिंग वाले दिन के लिए बच्चों व पालतू जानवरों के रुकने का इंतज़ाम कर दें, वरना उनके साथ शिफ्टिंग बहुत मुश्किल हो जाती है।
- सभी ज़रूरी जगहों पर अपना नया पता अपडेट करने के लिए एक लिस्ट बना लें, ताकि ज़रूरी पोस्ट या कुरियर पुराने पते पर न जाएं।
- अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के पैकेजिंग बॉक्सेस संभालकर रखें, ताकि शिफ्ट होते समय पैकिंग करना आसान हो।
- नए घर में जाने से पहले वर्तमान पते की अपने नाम पर जारी सभी सुविधाएं, जैसे- न्यूज़पेपर आदि को बंद करा दें।
- सामान शिफ्ट करने के लिए किसी गाड़ी का इंतज़ाम पहले से ही कर लें, क्योंकि पहले से ही बुकिंग हो, तो ज़रूरत पड़ने पर भागदौड़ नहीं होती।
- पैकिंग करते व़क्त सबसे पहले एक इमर्जेंसी सर्वाइवल किट बनाएं। उसमें नए घर की चाबियों का एक सेट, कैंची, सेलोटेप, कुछ रस्सियां, फर्स्ट एड किट आदि रखें।
- ङ्गफर्स्ट बॉक्सफ नाम से एक बॉक्स पैक करें, जिसमें आप सबके लिए एक-एक जोड़ी कपड़े, टॉवेल, पायजामा, चादर, शृंगार के ज़रूरी सामान, टी-बैग्स आदि ज़रूरी चीज़ें रखें।
- सभी चीज़ों को अलग-अलग डिब्बों में पैक करें और उनके ऊपर नाम व जिस रूम में रखना है, वो भी लिख दें, ताकि ढूंढ़ने में आसानी हो।
- पैकिंग के लिए आप प्रोफेशनल मूवर्स हायर कर सकते हैं या ख़ुद भी कर सकते हैं।
- पैकिंग करते समय सबसे पहले किचन के सामानों की लिस्ट बनाकर पैक करें, क्योंकि किचन के छोटे-छोटे सामानों को पैक करने में सबसे ज़्यादा समय लगता है।
- पैकिंग का काम काफ़ी थकानेवाला होता है, इसलिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद ले सकते हैं।
- कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को अच्छी तरह पैक करें। पैकिंग करने से पहले डाटा का बैकअप ज़रूर ले लें।
- अपने साथ प्लांट्स ले जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पौधों के साथ-साथ कीड़े-मकौड़े भी नए घर में शिफ्ट न हो जाएं, इसलिए दवा छिड़ककर ही ले जाएं। home tips,household tips,house shifting,house shifting tips शिफ्ट होने के बाद

- नए घर में शिफ्ट होने पर सबसे पहले सभी बॉक्सेस को उनके रूम में रख दें।
- घर के लिए नया फर्नीचर ख़रीदा है, तो उसकी डिलीवरी शिफ्ट होने के 1-2 दिन बाद ही मंगाएं, ताकि बाकी चीज़ों को तब तक एडजस्ट कर दें और बेवजह थकान न हो।
- पिछले घर पर इस तरह का इंतज़ाम कर दें कि आपके लेटर्स और ज़रूरी कुरियर आप तक पहुंच जाएं।

अनपैकिंग के दौरान

- पहले ही दिन घर को बेस्ट लुक देने के चक्कर में न पड़ें। धीरे-धीरे चीज़ें एडजस्ट करें।
- सामान को अनपैक करने के लिए सभी डिब्बे एक साथ खोलकर न बैठ जाएं। इससे आप थक जाएंगे और काम भी जल्दी पूरा नहीं होगा।
- अनपैक करके डिब्बों और कार्टन को इकट्ठा जमा न करें, बल्कि उन्हें स्टोर रूम में फोल्ड करके रख दें या फिर बेच दें।
- घर के ज़रूरी पेपर्स की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी भी बनाकर सेव करके रख लें, ताकि हार्ड कॉपी के डैमेज होने पर परेशानी न हो।
- अपने नए पड़ोसियों से मिलें व चाय-कॉफी के ज़रिए उनसे मेलजोल बढ़ाएं, क्योंकि समय-बेसमय वो ही आपकी मदद करेंगे।
- अगर किसी सोसाइटी या कॉम्पलेक्स में घर लिया है, तो वहां के कमिटी मेंबर्स को घर पर चाय के लिए ज़रूर बुलाएं।
- हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा करके घर को सजाएं, एक ही दिन में सब करने के चक्कर में न प़ड़ें, वरना बेवजह स्ट्रेस होगा।
- सेटलमेंट को एक ख़ुशहाल प्रोसेस बनाएं और जिंदगी को खुलकर जीएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology