Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैट्रेस खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगी आरामदायक नींद

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाए बताएँगे जिनकी मदद से आप अपने लिए बेहतर मैट्रेस का चुनाव कर सकते है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 7:56:11

मैट्रेस खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगी आरामदायक नींद

दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद अपने कमरे के बिस्तर पर अच्छी नींद से अच्छा और कुछ नहीं होता है, परन्तु ये तभी संभव है जब आपके बेड का गद्दा अच्छा हो।हो सकता है कि बहुतेरे लोगों की तरह आप भी आरामदायक नींद की बात को गंभीरता से न लें। हो सकता है कि आप के लिए भी अनिद्रा कोई छोटीमोटी ही बात हो। लेकिन ऐसा सोचना ठीक नहीं है।अनिद्रा के चार पैटर्न होते हैं, जिस में से एक बिस्तर का ठीक न होना भी है। हमारे स्लीपिंग पैटर्न से ही हमारे शरीर की बाकी कई चीजें निर्धारित होती हैं। स्लीपिंग पैटर्न सही करने के लिए सही मैट्रैस का चुनाव बेहद जरूरी है।यूं तो बाजार में बहुत तरह के मैट्रेस हैं पर उनमें से अपनी जरूरत के मुताबिक गद्दे को चुनना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाए बताएँगे जिनकी मदद से आप अपने लिए बेहतर मैट्रेस का चुनाव कर सकते है।
buying a mattress,tips to buy a mattress,things to keep in mind while buying a mattress,mattress,buying tips of mattress,household tips,home decor tips सही मौडल चुनें

यह तो हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए अच्छा मैट्रैस होना चाहिए। इसलिए बाजार में मैट्रैस खरीदने जा रहे हैं, तो मौडल के बारे में अच्छे से रिसर्च कर के ही जाएं। स्लेटेड बेड बेस मैट्रेस एक अच्छा ऑप्शन है खासतौर पर तब जब आपका मैट्रेस लैटेक्स या फोम है। ये मैट्रेस की वेंटिलेशन, आराम को बढ़ाता है। जो बुलटेक्स और स्प्रिंग मैट्रेस चाहते हैं उनके लिए बॉक्स स्प्रिंग मैट्रेस बिल्कुल बेहतरीन ऑप्शन है।

मैट्रेस का चुनाव डिजाइन और आराम पर निर्भर करता है

डिजाइन मैट्रेस के लिए बॉक्‍स स्प्रिंग मैट्रेस परफेक्‍ट विकल्‍प है। इस मैट्रेस को खुद या फिर इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए एडजस्‍ट किया जा सकता है। ये लेदर, स्प्रिंग और स्‍लैट्स मॉडल में उपलब्‍ध है। ये मैट्रेस सोने वाले का 1/3 वजन लेता है। ये उन लोगों के लिए बहुत अच्‍छा है जो कमर के दर्द से पीड़ि‍त हैं। buying a mattress,tips to buy a mattress,things to keep in mind while buying a mattress,mattress,buying tips of mattress,household tips,home decor tips मैट्रैस की क्वालिटी

मैट्रैस पर आराम मैट्रैस के बेस पर निर्भर करता है। इसलिए सुकून भरी नींद सोना चाहते हैं, तो सही बेस वाले मैट्रैस का चुनाव काफी जरूरी है। फोम व जूट के बेस वाले मैट्रैस ज्यादा चलन में हैं। इस के अलावा आप को कमर दर्द की शिकायत है, तो इस से बचने के लिए बड़े साइज का मैट्रैस चुनें।

बजट

निश्चित तौर पर मैट्रेस आपको आराम देता है, अच्‍छी नींद देता है, लेकिन इसका चुनाव करते समय पैसों का ख्‍याल रखना भी जरूरी है। मैट्रेस खरीदने से पहले अलग-अलग जगहों से कीमतों की तुलना कर लें। मैट्रेस की कीमतें इसके उपकरण, निर्माता, मॉडल और गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

स्वास्थ्य या एलर्जी का भी रखें ध्यान


कई लोगों को धूल से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के लिए अलग प्रकार के मैट्रैस डिजाइन किए जाते हैं, जिन्हें आप अपने लिए खरीद सकते हैं। मैट्रैस खरीदते समय बजट पर ध्यान देना भी जरूरी है। मैट्रैस खरीदने से पहले औनलाइन या मार्केट में जा कर मैट्रैस के रेट के बारे में पता करें और साथ ही इस के उपकरण, मौडल आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology