न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं खो तो नहीं गई आपके गहनों की चमक, इन तरीकों से बनाए उन्हें नए जैसा

। ऐसे में उनकी देखरेख करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसीलिए आज हम आपको ज्वेलरी साफ़ करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 1:49:47

कहीं खो तो नहीं गई आपके गहनों की चमक, इन तरीकों से बनाए उन्हें नए जैसा

कीमती आभूषण पर मेहनत की कमाई खर्च करने के बाद उनकी उचित ढंग से रखना व देखभाल करना जरूरी है। गहने भले ही लंबे समय तक साथ देते हैं, पर सही सार-संभाल न हो पाने के कारण उनकी खूबसूरती कम हो जाती है। चांदी रखी-रखी काली पड़ जाती है तो सोने का निखार कम हो जाता है। धूल मिट्टी की परत मोती और नगों की दूधिया चमक को कम कर देते हैं। आजकल के ज़माने में ज्वेलरी उतनी ही जरुरी है जितनी की आपके कपडें। लेकिन कई बार समय के आभाव और देखरेख में लापरवाही करने की वजह से वह खराब होंगे लगते है। ऐसे में उनकी देखरेख करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसीलिए आज हम आपको ज्वेलरी साफ़ करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है।

keeping jewellery always new,tips to keep jewellery new,tips to clean jewellery,household tips,home decor tips

सोने के गहने

सोने के गहनों को साफ करने के लिए पहले उन्हें साफ कपड़े से पोंछ लें। फिर चुटकी भर हलदी लगा कर मलमल के कपड़े से हलका रगड़ें। गहने साफ हो जाएंगे।

सफाई से पहले ध्यान रखें

अगर गहनों में नग लगे हैं तो पहले यह देख लें कि कोई टूट-फूट या कोई नग ढीला न हो। नग जड़े गहनों को देर तक पानी में न छोड़ें। पानी या अन्य सॉल्यूशन कट्स के बीच में जाकर नग को ढीला कर सकते हैं। ज्वेलरी के मैटीरियल के बारे में सही जानकारी न होने पर पहले एक छोटे से हिस्से को साफ करके देख लें। गहनों को हमेशा हल्के हाथ से साफ करें।

डिश सोप से सफाई

एक कटोरी में गरम पानी ले कर उस में लिक्विड डिटर्जैंट की कुछ बूंदें डाल कर मिलाएं। बेहतर परिणाम के लिए सोडियम फ्री सैल्टजर या क्लब सोडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। कभी भी बहुत ज्यादा उबलते पानी का उपयोग न करें। खासकर तब जब आप के गहने नाजुक और कीमती रत्नों से जड़े हों। सोने के गहनों को डिटर्जैंट के पानी में 15 मिनट तक भिगोए रखें ताकि गरम डिटर्जैंट का पानी गहनों की दरारों में घुस कर वहां जमी गंदगी को ढीला कर दे। फिर नर्म दांतों वाले टूथब्रश से साफ करें। वैसे गहनों की सफाई के लिए विशेष ब्रश मिलते हैं। उन का प्रयोग करें तो बेहतर होगा। गहनों को गोल्ड क्लीनिंग लिक्विड से भी साफ कर सकती हैं, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

keeping jewellery always new,tips to keep jewellery new,tips to clean jewellery,household tips,home decor tips

एल्युमीनियम फॉइल

एक कटोरे के भीतरी हिस्से को एल्युमीनियम फॉइल से कवर कर लें। कटोरे में गर्म पानी डालें और उसमें एक चम्मच ब्लीच फ्री कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर डालें। अब उस घोल में चांदी के गहने रखकर एक या दो मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उन्हें साफ पानी से धोएं और हवा में सूखने दें। खासतौर पर चांदी के गहनों को यह तरीका एकदम नया सा बना देगा।

मोती के गहने

सफेद चमकदार मोती हर किसी का मन मोह लेते हैं। मगर यदि इन की साफसफाई और रखरखाव ठीक से न किया जाए तो ये अपनी चमक खो देते हैं। मोती पर कोटिंग की जाती है, जिस का नमी के कारण निकलने का खतरा रहता है। मोती के गहनों को खरीदते ही उन पर ट्रांस पैरेंट नेलपौलिश की परत चढ़ा दें तो वे जल्दी काले नहीं पड़ते। मोतियों के गहनों को रुई में स्प्रिट लगा कर साफ करने से उन में चमक आ जाती है।अगर मोती गंदे हो जाएं तो उन्हें मलमल के कपड़े को गीला कर के उस से साफ करें। उन्हें कभी मोटे कपड़े से साफ न करें। वरना उन में लगी कोटिंग छूट जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद