न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों का पीलापन ना बन जाए शर्मिंदगी की वजह, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर रहकर ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं और दांतों का पीलापन आसानी से दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Feb 2021 4:48:00

दांतों का पीलापन ना बन जाए शर्मिंदगी की वजह, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

दांतों की मजबूती के लिए सभी कई जतन करते हैं। लेकिन अक्सर लोग दांतों की सफेदी को नजरअंदाज कर देते हैं। जी हां, दांतों का सही ख्याल ना रख पाने पर इनमें पीलापन होने लगता हैं जो कि आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में सभी को अपना आकर्षण बनाए रखने के लिए दांतों का पीलापन दूर करने की जरूरत पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर रहकर ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं और दांतों का पीलापन आसानी से दूर कर सकते हैं।

home tips,home remedies,teeth care tips,remove plaque from teeth

बेकिंग सोडा

दांतों की सफाई और टार्टर से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा बेहतरीन उपाय है। आपने कई बार कपड़ों में से दाग छुटाने के लिए बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के बारे में सुना होगा, लेकिन यह दांतों को भी अच्छे से साफ करता है। यह दांतों से टार्टर को हटाकर बैक्टीरिया को भी मारता है। इसके साथ ही यह मुंह की गंध भी दूर करता है। इस्तेमाल के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी और नमक मिलाएं और फिर इसे अपने टूथब्रश में रखकर इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। ब्रश को दांतों पर धीरे-धीरे घुमाएं। ज्यादा तेजी से ब्रश करने से आपके मसूड़े छिल सकते हैं।

लौंग का तेल या फिर लौंग

लौंग या फिर लौंग का तेल सिर्फ दांतों के दर्द से ही छुटकारा नहीं दिलाता, बल्कि दांतों में जमा मैल और बैक्टीरिया को भी मारता है। दरअसल, लौंग में एंटीमाइक्रोबियल एजेंट्स होते हैं जो दांतों में छिपे कीटाणुओं से लड़ते हैं और साथ ही मुंह से आने वाली गंध को भी दूर करते हैं। । भारतीय घरों में लौंग बेहद आसानी से मिल जाती है। इस्तेमाल के लिए लौंग के तेल से दांतों को ब्रश करें। या फिर लौंग को पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। फिर दांत ब्रश करते समय इसके पाउडर में थोड़ा पानी मिलाएं और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। फिर इससे अच्छे से ब्रश करें।

home tips,home remedies,teeth care tips,remove plaque from teeth

एप्पल साइडर विनेगर

दांतों की समस्या से जूझ रहे हैं तो सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। वजन घटाने से लेकर खाने को टेस्ट देने जैसे कई कामों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल होता है। इन सबके अलावा यह दांतों को सफेद बनाने और डेंटल प्रॉब्लम्स दूर करने का भी काम करता है। क्योंकि इसमें एसिडिक तत्व होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से पहले बॉटल को अच्छी तरह से हिला लें। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में दो चम्मच पानी मिलाएं और फिर टूथब्रश को इस पानी से भिगाएं और दांतों को ब्रश करें।

अंजीर

स्वास्थ्य लाभों से भरपूर अंजीर में एक और गुण होता है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है और यह गुण है दांतों को साफ रखने का काम करना। दरअसल, अंजीर में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों में जमा होने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं और मुंह में गंध आने या टार्टर के जमा होने जैसी समस्याओं से बचाते हैं। अगर आप भी दांतों में जमा गंदगी से परेशान हैं तो रोजाना अंजीर खाएं और इसे अच्छे से चबाना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद