न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की सफाई को बनाये आसान इन तरीकों से

घर में कई तरह की चीजें होती हैं जो अलग-अलग धातुओं और मटीरियल से बनी होती हैं। ऐसे में घर की सफाई करने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2017 4:22:55

घर की सफाई को बनाये आसान इन तरीकों से

सफाई करना घर का मुख्य काम होता है। सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ खान-पान ही अच्छा नहीं होना चाहिए बल्कि इसके साथ शरीर और आस-पास की साफ-सफाई रखना भी बहुत जरूरी हैं। पूरे परिवार का स्वास्थ्य घर की साफ-सफाई पर भी उतना ही निर्भर करता है, जितना खान-पान पर। साफ-सुथरा घर किसे पसंद नहीं होता है पर क्या आप जानते हैं घर की हर चीज को साफ करने का अपना एक तरीका होता है। घर की हर चीज को एक ही तरीके से साफ नहीं किया जा सकता है। घर में कई तरह की चीजें होती हैं जो अलग-अलग धातुओं और मटीरियल से बनी होती हैं। ऐसे में घर की सफाई करने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

house cleaning tips,household tips,home decor

* खाना बनाने के बाद अक्सर हाथों में लहसुन-प्याज की गंध आने लगती हैं। इसी गंध को दूर करने के लिए हाथों में अच्छे से कॉफी पाऊडर रगड़ें। हाथ खूशबूदार भी हो जाएंगे और साफ-सुथरे भी।

* समय-समय पर पंखे को साफ करें। गंदा पंखा देखने में बहुत बुरा लगता है और इसमें जमी धूल-मिट्टी उड़ कर खाने में भी पड़ सकती है। इसे साफ करने के लिए तकिए के पुराने कवर का इस्तेमाल करें। पंखे की ब्लेड को तकिए के कवर के अंदर डालकर अच्छे से रगड़कर साफ करें और सारी गंदगी को कवर के अंदर ही झाड़ दें। इससे ब्लेड भी साफ हो जाएगा और घर में गंदगी भी नहीं फैलेगी।

* अगर घर में जानवर हैं तो उसके बालों की सफाई का सबसे अच्छा तरीका है कि एक गीले रबर ब्रश को हर उस जगह चला लें जहां उसके बाल झड़ते हों।

* घर की साफ-सफाई में अपने गैजेट्स की सफाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आपके फोन में शायद टॉयलेट सीट से भी ज्यादा किटाणु होते हैं और हम इसकी कभी सफाई भी नहीं करते हैं। मोबाइल, रिमोट को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एल्कोहल वाइप्स लें और उससे इन्हें साफ करें।

* तांबे की चीजों को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो किसी सूखे कपड़े पर कैचअप लगाकर भी तांबे की चीजों को साफ कर सकते हैं। कैचअप से रगड़ने के बाद उन चीजों को पानी से अच्छी तरह से धो लें।

* रबड़ के खिलौनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। उसके बाद साफ पानी से उन्हें धो लें।कांच की चीजों, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे साफ करने के लिए रीठे के पानी का इस्तेमाल करें।

* घर की पुरानी चीजों, कपड़ों पर जिद्दी दाग या जंग के निशान को दूर करने के लिए वेनेगर, बेकिंग सोडा और नींबू का घोल बेहद कारगर उपाय है। इतना ही नहीं, बाथरूम की दीवारों की सफाई के लिए वेनेगर में बेकिंग सोडा का घोल वाकई कारगर है।

* रजाई और तकिए के गिलाफ धो कर आखिरी बार खंगालते समय पानी में थोड़ा सिरका मिला दीजिए सिरके के अम्ल से कपड़ों से साबुन का क्षार उतर जाता है। इससे गिलाफ एकदम मुलायम हो जाते हैं। गिलाफ धोकर उसे फिर से रजाई पर आसानी से चढ़ाने के लिए धोने के बाद गिलाफ को उलटा सुखा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत