न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथों में जमी लहसुन-प्याज की दुर्गंध कुछ सेकंड में होगी दूर, आजमाए ये बेहतरीन नुस्खें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से हाथों में आने वाली लहसुन-प्याज की दुर्गंध कुछ सेकंड में ही दूर हो जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 5:19:24

हाथों में जमी लहसुन-प्याज की दुर्गंध कुछ सेकंड में होगी दूर, आजमाए ये बेहतरीन नुस्खें

अक्सर घर पर काम करते समय गृहणियां सब्जी और लहसुन-प्याज काम में लेती हैं जिनकी स्मैल कई घंटों हाथ में ही रह जाती हैं। यह स्मैल दूसरों के साथ ही खुद को भी परेशान करती हैं। कई बार हाथ धोने के बाद भी यह दुर्गंध आसानी से दूर नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से हाथों में आने वाली लहसुन-प्याज की दुर्गंध कुछ सेकंड में ही दूर हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

नमक रहेगा फायदेमंद

सब्जियों को छिलने के बाद हाथों पर नमक रगड़ें। करीब 2-3 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से धो लें। इससे हाथों से आने वाली तेज गंध दूर होगी। साथ ही आपके हाथ पहले से ज्यादा साफ और मुलायम होंगे।

home tips,kitchen tips,home remedies,smell in hands

नींबू आएगा काम

हाथों से आने वाली तेज महक को दूर करने के लिए नींबू बेहद फायदेमंद रहेगा। विटामिन सी से भरपूर नींबू की तेज व अच्छी महक प्याज, लहसुन व अन्य सब्जियों की तेज स्मैल को दूर करने का काम करता है। इससे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के काट कर हाथों पर रगड़ें। इसके अलावा एक बाउल में गुनगुने पानी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर इसमें हाथों को कुछ देर के लिए डुबोएं। इससे सब्जियों की तेज व जिद्दी महक दूर होकर साफ, मुलायम व ग्लोइंग हाथ मिलेंगे।

टूथपेस्ट करें इस्तेमाल

दांतों की चमक व मुंह की बदबू दूर करने के साथ इससे हाथों में आने वाली तेज गंध से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए 1/2 चम्मच या जरूरत अनुसार टूथपेस्ट लेकर उससे हाथों की मसाज करें। इससे अपनी अंगुलियों के बीच से अच्छे से रब करें। फिर ताजे पानी से हाथों को धोएं। ध्यान रखें कि जेल वाले टूथपेस्‍ट का इस्तेमाल ना करें।

home tips,kitchen tips,home remedies,smell in hands

कॉफी रहेगी बेस्ट

कॉफी से भी हाथों में लहसुन, प्याज, मछली आदि चीजों की तेज महक को कम किया जा सकता है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर लेकर उससे हाथों की मसाज करें। फिर ताजे पानी से हाथ धोएं। इससे तेज महक से छुटकारा मिलने के साथ साफ और मुलायम होंगे।

सिरका और बेकिंग सोडा भी कारगर

सिरका व बेकिंग सोडा में मौजूद तत्व हाथों से आने वाली तेज महक को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में प्याज, लहसुन, मछली आदि चीजों को काटने के बाद आप इससे हाथों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में जरूरत अनुसार सिरका डालकर पेस्ट बनाएं। फिर उससे अपने हाथों को रगड़ें। 2-3 मिनट तक इससे मसाज करने के बाद हाथों को पानी से धोएं। इससे महक जल्दी ही दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद