न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घर को स्टाइलिश लुक देने के लिए आजमाए ये टिप्स

फिर उस जगह की मौजूदा हालत को देखते हुए आप अपना एक बजट तय करें। और अपनी पसंद और लेटेस्ट फैशन के ध्यान में रखकर डेकोर आइटम्स की शॉपिंग करें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 5:08:30

अपने घर को स्टाइलिश लुक देने के लिए आजमाए ये टिप्स

हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे डिफरेंट और सुंदर दिखें। बिल्कुल ड्रीम होम जैसा। लेकिन पैसों और समय की कमी के चलते हर बार घर को सजाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन नामुमकिन नहीं होता हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान से डेकोर के लिए मेकओवर ट्रिक्स बता रहें हैं जो कम समय और कम लागत में आपके घर को देंगे स्टाइलिश लुक। घर का मेकओवर करने से पहले ये तय कर लें कि आपको घर के किस रूम या किस कोने का मेकओवर करना है। फिर उस जगह की मौजूदा हालत को देखते हुए आप अपना एक बजट तय करें। और अपनी पसंद और लेटेस्ट फैशन के ध्यान में रखकर डेकोर आइटम्स की शॉपिंग करें।

give your home a stylish look,tips to give stylish look to home,stylish home look,household tips,home decor tips

पर्दे

घर के अंदर जाते ही सबसे पहले पर्दों पर ही ध्यान जाता है। घर की सजावट में पर्दों का एक अहम रोल होता है। जरूरी नहीं है कि बाजार में या पहले से चले आ रहे सेट पैटर्न को ही दोहराएं। घर को ट्रेंडी लुक देने के लिए आप पर्दों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। जैसे कि हमारे पास घर में पुरानी साड़ियां, चादर, दुपट्टे तो होती ही है जिनका हम इस्तेमाल नहीं करती है तो आप इनका पर्दे बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। सिल्क साड़ियों से बने पर्दे घर को बहुत ही बढिया लुक देते हैं। रॉयल लुक के लिए पर्दों की लंबाई हमेशा सीलिंग से फ्लोर तक रखें।

इनडोर प्लांटिंग

अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको ये मेकओवर टिप्स जरूर ट्राई करना चाहिए। कम से कम घर की सजावट के बहाने ही आप अपने को नेचर के करीब तो रखेंगे। इनडोर प्लांटिंग आपके घर की सुंदरता तो बढ़ाएंगे ही साथ ही आप को खुश और बिजी भी रखेंगे। आप चाहें तो अपने घर के किसी खास कोने को नेचरफुल लुक दे सकते हैं। घर के किसी खास कोने को हाईलाइट करने के लिए इनडोर प्लाटिंग के लिए आप बोन्साई, सुकुलेंट्स, स्पाइडर, पाम ट्री और मनी प्लांट इस्तेमाल कर सकते हैं।

give your home a stylish look,tips to give stylish look to home,stylish home look,household tips,home decor tips

पुरानी चीजों से दें नया लुक

आजकल ज्यादातर लोग होम डेकोर के लिए रेट्रो या देसी लुक अपना रहे हैं। या आपने देखा होगा कि पुरानी वेस्ट चीजों को नया कर डेकोर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे घर को डिफरेंट लुक मिलता है। आजकल टायर ट्विस्ट ट्रेंड में है। अक्सर हम बेकार टायरों को या तो फेंक देते हैं या फिर घर के किसी कोने में यूं ही फेंक देते हैं लेकिन आप इन्हें बेकार न समझें। अगर आप के पास पुराने टायर नहीं है तो पंचर वाले के यहां से खरीद के उसका डेकोर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। टायर के ऊपर ग्लास लगाकर आप इसे टेबल की तरह, बैठने के लिए फर्नीचर के रूप में और पुराने साइकिल के टायर को एक शीशे का फ्रेम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

वुडन फ्लोरिंग

अब वो टाइल्स और मार्बल वाला जमाना गया। आजकल लेमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग का ट्रेंड चल रहा है। आप चाहे तो रूम में लाइट कलर दीवारों के साथ डार्क कलर की फ्लोरिंग से जान डाल सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये हर रंग, शेड्स और डिजाइन्स में उपलब्ध है। वॉटर प्रूफ होने के वजह से इसे गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है। और तो और अगर ये खराब हो जाती है तो इसे आसानी से दुबारा लगाया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि रियल वुडन फ्लोरिंग आपके बजट में फिट नहीं बैठती तो आप वुड जैसी दिखने वाली फ्लोरिंग का भी इस्तेमाल रूम मेकओवर के लिए आराम से कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद