Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फर्नीचर खरीदने से पहले इन 6 बातों का रखें विशेष तौर पर ध्यान

अब घर के लिए उचित फर्नीचर का चुनाव करने के लिए किसी प्रकार का टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 7:36:42

फर्नीचर खरीदने से पहले इन 6 बातों का रखें विशेष तौर पर ध्यान

किसी भी घर के लुक उसका फर्नीचर तय करते हैं। बाज़ार में इस समय इनकी ढेरों वेराईटी मौजूद है। ऐसे में आपके घर के लिए कौन सा फर्नीचर सही रहेगा, ये आपको तय करना है। पर जो भी चुनें ये सोचकर चुनें कि वो किफायती होने के साथ टिकाऊ और फैशनेबल भी हो तभी आपका पैसा वसूल होगा। घर के लिए फर्नीचर खरीदने के पहले आपको कुछ सलाह की आवश्यकता है ताकि आप घर के लिए उचित फर्नीचर खरीद सके। घर के लिए उत्तम फर्नीचर का चुनाव कैसे करें? इस विषय में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। तो अब घर के लिए उचित फर्नीचर का चुनाव करने के लिए किसी प्रकार का टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सहायता के लिए कुछ उपयोगी सलाह दी जा रही हैं।
furniture buying tips,furniture,household tips * अच्छी हो क्वालिटी : बेशक फर्नीचर महंगा हो, लेकिन क्वालिटी से समझौता न करें। जितनी अच्छी क्वालिटी लकड़ी की होगी, उतना ही भारी फर्नीचर होगा, इसलिए फर्नीचर खरीदते वक्त इसके वजन का अंदाज जरूर करें। खरीदने से पहले फर्नीचर पर बैठकर जरूर देखें ताकि आप यह अंदाजा लगा सकें कि यह कुर्सी या सोफा कितना आरामदायक है। लेदर से बना सोफा सेट बेशक देखने में मॉडर्न लगता हो, पर यह ज्यादा टिकाऊ नहीं होता।

* पुराने स्टॉक पर भी ध्यान रखें : आप फर्नीचर और अपहोलस्ट्री का सामान बेचने वाली कुछ दुकानों की स्टॉक क्लीयरिंग सेल की ओर भी ध्यान दें सकते हैं। इन दुकानों में समय-समय पर सेल लगती रहती है। आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए, अखबार-टीवी के विज्ञापनों से इस बारे में जानकारी मिलती रहती है इससे आपके फालतू पैसे खर्च होने से बच जायेंगे।

* बनावट देखें : एल्युमीनियम के हल्के फर्नीचर के बजाय लकड़ी के भारी फर्नीचर खरीदें। लकड़ी का फर्नीचर कई सालों तक उपयोग में लाया जा सकता है तथा यह आपके घर को विशेष रूप प्रदान करता है। यदि आप भारी फर्नीचर नहीं खरीदना चाहते तो आप लकड़ी का पतला फर्नीचर भी खरीद सकते हैं।

* कमरे के आकार का ध्यान रखें
: आपका बेडरूम आरामदायक होना चाहिए। इसमें किंग साइज़ का बड़ा बेड न रखें। आपको बेडरूम में एक साइड टेबल और अलमारी की आवश्यकता भी होगी। तो कमरे के आकार के अनुसार फर्नीचर का चयन करें। इस प्रकार आप अपने घर के लिए उत्तम फर्नीचर का चुनाव कर सकते हैं।

* पॉलिशिंग पर दें ध्यान : पॉलिशिंग से फर्नीचर में चमक आती है लेकिन अधिक पॉलिशिंग कमियों को छिपाने के लिए की जाती है। लकड़ी के फर्नीचर में पेन्ट से अक्सर लकड़ी पर ब्रश के निशान छूट जाते हैं तथा यह लकड़ी को इतना मुलायम भी नहीं बनाता है।जबकि पॉलिशिंग लकड़ी को हमेशा के लिए नया बनाए रखता है। रॉट आयरन का फर्नीचर भी पॉलिश से टिकाऊ बनता है। इसलिए पॉलिशिंग पर ध्यान देना जरूरी है।

* थोडा ज्यादा स्पेस
: बुक शेल्फ को आप दीवार से सटाकर आठ नौ फीट की ऊंचाई तक तैयार कर सकते हैं। एडीशनल स्टोरेज के लिए शेल्फ में दरवाजे भी लगवाए जा सकते हैं। किचन शेल्फ को भी इसी तरह तैयार किया जा सकता है। खुली हुई शेल्फ में जार रख सकते हैं, जबकि रोटेटिंग ट्रे में रोजमर्रा की दूसरी जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology