न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे समय से बंद अलमारी में आने लगती हैं बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

इसीतरह आप इन्हें ख़ुशबूदार भी रख सकते हैं। कैसे ? इन आसान घरेलू नुस्ख़ों की मदद से।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 6:29:25

लंबे समय से बंद अलमारी में आने लगती हैं बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

कई बार ऐसा होता है कि अलमारी में रखे कपड़ों से सीलन की बदबू आने लगती है। फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।अलमारी में आप अपने पसंदीदा कपड़े और कई अन्य सामान रखते हैं। इसलिए आप आलमारी को हमेशा साफ़ करते हैं। इसी तरह आप इन्हें ख़ुशबूदार भी रख सकते हैं। कैसे ? इन आसान घरेलू नुस्ख़ों की मदद से।

tips for wardrobe fragrance,wardrobe fragrance,wardrobes,household tips,home decor tips

कॉफ़ी

आप कॉफ़ी से भी अलमारी को ख़ुशबूदार बना सकते हैं। सबसे पहले किसी छोटे डिब्बे में कॉफ़ी बीन्स भरें। पर ढक्कन की बजाय इसे एल्युमिनियम फॉयल से ढंकें और फॉयल में छोटे-छोटे छेद करें। अब इसे अलमारी में रख दें। थोड़ी देर बाद अलमारी महकने लगेगी। अलमारी को इसी तरह ख़ुशबूदार बनाए रखने के लिए महीने में एक बार कॉफ़ी बीन्स को बदलें।

कपूर

जिस अलमारी में आपको कपड़े रखने हैं उसे पहले सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। उसके बाद कपूर के पानी से दराज को साफ करें। इसे पूरी तरह सूख जाने दें। सूख जाने के बाद ही कपड़े रखें।
सुगंधित तेल-आप सुगंधीत तेल के इस्तेमाल से भी अलमारी को महका सकते हैं। इसके लिए स्प्रे बोतल में 1 कप पानी भरें। अब इसमें पसंदीदा सुगंधित तेल की 6 -7 बूंद और वनिला एक्सट्राक्ट की 4 -5 बूंद डालकर बोलत को हिलाएं और अलमारी के कोनों में छिड़कें। इससे आपकी अलमारी महकने लगेगी। इस घोल को हर दो दिन बाद अलमारी में छिड़कें। इससे अलमारी हमेशा महकती रहेगी। साथ ही इसी घोल को टिशू पेपर पर छिड़ककर उन्हें अलमारी में रखें। इससे भी आपकी अलमारी महकती रहेगी।

tips for wardrobe fragrance,wardrobe fragrance,wardrobes,household tips,home decor tips

कपड़ों को रखें ऐसे

कीमती और महंगे कपड़ों को प्लास्टिक के पैकेट में या फिर मोटे पेपर में लपेटकर रखें। इसके अलावा बाजार में बिकने वाले वैक्स पेपर भी काफी उपयोगी होते हैं। इससे कपड़े सीधे अलमारी के संपर्क में नहीं आते हैं और खराब नहीं होते। अगर आपको लग रहा है कि कुछ कपड़ों में सीलन आ गई है तो सबसे पहले इन कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। उसके बाद प्लास्टिक बैग में लपेटकर अंदर रखें।

चंदन की लकड़ी

चंदन की ख़ुशबू से तो आप वाकिफ़ ही होंगे। तो अब हम आपको बता दें कि इससे भी आप अपनी अलमारी को महका सकते हैं। इसके लिए सिर्फ़ अलमारी में चंदन की लकड़ी रखें। ऐसा करने से अलमारी और कपड़ें दोनों महकने लगेंगे।

सुगंधित हैंगर

अब अलमारी को ख़ुशबू से महकाने के लिए आप सुगंधित हैंगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे अलमारी और कपड़े दोनों ख़ुशबू से महकेंगें। आप सुगंधित हैंगर मार्केट से ख़रीद सकते हैं। इसके साथ ही अलमारी को महकाने के लिए झिल्लीदार बैग में सुगंधित चीज़ें, जैसे गुलाब की पंखुड़ियां, पुदीने के पत्ते या फिर सुगंधित तेल में भिगोई रुई के गोले भी रखें और इसे हैंगर में लगाएं। इससे अलमारी और कपड़े दोनों ख़ुशबूदार होंगें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद